{"_id":"58fe4f5d4f1c1bbb38c0bf01","slug":"two-sunk-in-ganga-and-yamuna","type":"story","status":"publish","title_hn":" गंगा यमुना में डूबे दो घरों के चिराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंगा यमुना में डूबे दो घरों के चिराग
अमर उजाला ब्यूरो बहुआ(फतेहपुर)।
Updated Tue, 25 Apr 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
युवक डूबा
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना में डूब कर किशोर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
बहुआ(फतेहपुर)। मौसा के घर आए कानपुर के एक किशोर की यमुना नदी में डूबकर मौत हो गई। वह मौसेरे भाइयों के साथ नहाने गया था। मछुवारों ने पौने पांच घंटे की मशक्कत के बाद किशोर को बाहर निकाला लेकिन उसकी जान नहीं बचा सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
कानपुर के रायपुरवा निवासी दिलीप कुुमार का बेटा दीपांशु (15) तीन दिन पहले ललौली थाना क्षेत्र के अढ़ावल गांव में रहने वाले मौसा बाबू लाल के घर गर्मी की छुट्टी बिताने आया था। सोमवार सुबह मौसेरे दो भाइयों के साथ यह यमुना में स्नान करने गया था। सुबह 10 बजे तीनों को ग्रामीणों ने नहाते देखा। कुछ देर बाद ही दो लड़के बचाव बचाव का शोर मचाने लगे। शोर सुनकर अढ़ावल घाट में मौजूद मल्लाह गहरी धारा में कूद पड़े। सूचना पर परिवार के लोग भी ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए। कुछ ग्रामीण भी नदी में उतरे। सामूहिक रूप से किशोर को खोजना शुरू किया गया। दोपहर पौने तीन बजे मछुवारे बाहर किशोर को लेकर बाहर निकले लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। ललौली एसओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव को शाम पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
गंगा के तेज बहाव में युवक बहा, मौत
औंग(फतेहपुर)। परिवार की एक महिला के दाह संस्कार में शामिल होने आए एक युवक की गंगा के तेज बहाव में बहने और डूबने से मौत हो गई। गंगा में कूदे मल्लाह गोताखोरों ने करीब तीन घंटे बाद शव को खोज निकाला। हालांकि परिजन युवक को कस्बे के नर्सिंग होम भी ले गए जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कस्बे के सकूरा रोड स्थित गड़वा मोहल्ला निवासी रामबरन पटेल के रिश्तेदार मनोज बाबा की मां शांती देवी का रविवार रात देहांत हो गया था। परिजन शव को लेकर शिवराजपुर घाट गए थे। शव यात्रा में राम बरन का इकलौता बेटा जितेंद्र पटेल (22) भी गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चिता में आग लगने के दौरान जितेंद्र परिवार के ही विक्की, पिंटू और गुड्डू के साथ ककड़ी के खेत में चला गया। ककड़ी तोड़ने के बाद ये चारों गंगा में कूद कर नहाते हुए उन्नाव जनपद के रायपुर घाट की ओर जा पहुंचे। दोपहर साढ़े 12 बजे बीच धारा मेें पहुुंचने पर जितेंद्र डूबने लगा। दोस्तों ने बचाना चाहा लेकिन वह खोज नहीं पाए। युवक के गंगा में डूबने की खबर पर जिले के साथ उन्नाव की पुलिस मौके पर पहुंची। उन्नाव पुलिस ने युवक की खोजबीन के लिए कानपुर के जाजमऊ से गोताखोर बुलाए। करीब साढ़े तीन बजे गोताखोर स्टीमर से मौके पर पहुंचे। तब तक खोजबीन में जुटे मल्लाह गोताखोरों ने युवक का शव बाहर निकाल लिया। सासें थमने के बावजूद परिजन उसे स्थानीय अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
सरकारी अफसर बनना चाहता था जितेंद्र
मृतक जितेंद्र के पिता रामबरन के पास डेढ़ बीघा खेती है। वह चौडगरा औद्योगिक एरिया की एक केमिकल फैक्ट्री में ब्वायलर आपरेटर हैं। जितेंद्र की एक बहन भी है। दोनों बीए पास कर चुके थे। परिवार की माली हालत देखते हुए जितेंद्र पढ़ लिखकर अफसर बनना चाहता था। जितेंद्र के शव का परिजनों ने गमगीन माहौल में गांव के ही सरकारी बगहा में अंतिम संस्कार कर दिया।
-------