{"_id":"5a9301164f1c1bca798bbbad","slug":"two-die-in-bolero-and-bicycle-clash","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो और साइकिल की भिड़ंत में दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरो और साइकिल की भिड़ंत में दो की मौत
fatehpur
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमौली। एक अनियंत्रित बोलेरो ने रविवार सुबह साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद बोलेरो पलट गई। सिर व शरीर में गंभीर चोट से साइकिल सवार ने तुरंत दम तोड़ दिया। बोलेरो में फंसे चालक और उसके साथी को बाहर निकाला गया। सीएचसी में डाक्टर ने चालक को भी मृत घोषित कर दिया।
चांदपुर थाना क्षेत्र के मदरी गांव निवासी मंजय सचान (35) ट्रक चालक थे। वह रिश्तेदार की बोलेरो लेकर घर निर्माण के लिए मजदूर लेने अमौली जा रहे थे। उनके साथ गांव के अशोक साहू भी थे। रास्ते में पेट्रोल पंप और बलदेव गिरी इंटर कालेज के बीच एक वाहन को बचाने के चक्कर में साइकिल सवार तेजपुर उमरी, घाटमपुर (कानपुर) निवासी मूलचंद्र (60) को बोलेरो से टक्कर लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चालक मंजय ने साइकिल सवार को कुचलने से बचाने के लिए इमरजेंसी ब्रेक मार दी। इससे बोलेरो अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गई। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। उन लोगों ने मौके पर मूलचंद्र को मृत पाया। बोलेरो में फंसे लोगों को बचाने का प्रयास शुरू किया गया। मंजय और अशोक को बाहर निकाला गया। सांसें चलती देखकर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डाक्टर ने चालक मंजय को मृत घोषित कर दिया। एसओ आरके पटेल ने बताया कि इत्तफाकिया हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। किसी पक्ष से तहरीर नहीं आई है।
--------------------------------------
शादी का कार्ड बांटकर लौट रहा था मूलचंद्र
बेटे की आठ मार्च को जाफरगंज आनी है बारात
अमर उजाला ब्यूरो
अमौली। चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली मार्ग पर दुर्घटना से दो परिवारों में कोहराम मच गया। कानपुर के मूलचंद्र के परिवार में शादी का माहौल मातम में तब्दील हो गया। वहीं चालक मंजय की मौत से उसकी मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया छिन गया।
विज्ञापन
कानपुर में तेजपुर उमरी निवासी मूलचंद्र पाल बेटे लल्लू की शादी का कार्ड बांटने चांदपुर के सरहन बुजुर्ग गांव साले चंद्रपाल के घर आए थे। उनके बेटे की आठ मार्च को बारात जाफरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में जानी है। घटना से शादी की खुशियां काफूर हो गईं। उधर, रामप्रसाद ने बताया कि मंजय उसका भतीजा था। घर निर्माण के लिए ट्रक से सुबह मौरंग लेकर घर आया था। उसकी शादी कानपुर के श्रवंगापुर पासिनखेड़ा गांव में कपूरी के साथ दस साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे गगन, गौरव हैं। घटना से उसकी मां ज्ञान देवी और पत्नी कपूरी बदहवास सा हो गए हैं। उसके पांच भाई हैं।
इनसेट
खबर सुन जा रहे रिश्तेदार घायल
फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के शहबाजपुर गांव निवासी रामशरण अपनी पत्नी कृष्णा देवी को बाइक से लेकर मदुरी गांव जा रहे थे। उन्होंने कुछ ही देर पहले रिश्तेदार मंजय की मौत की खबर सुनी थी। जाफरगंज थाने के कसियापुर गांव के पास बाइक के सामने अचानक कुत्ता आने से बाइक पलटी और दंपति घायल हो गए। कृष्णा का सिर फट गया। उनके पति का हाथ टूटा। कृष्णा देवी ने बताया कि मंजय उनकी बेटी का देवर था। दंपति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
--------------------------------------------------