{"_id":"571a717e4f1c1bca5a8b48c7","slug":"trucks-on-the-highway-were-arrested-in-extortion-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर ट्रकों से अवैध वसूली में धरा गया गैंग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर ट्रकों से अवैध वसूली में धरा गया गैंग
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sat, 23 Apr 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
मलवां थाने में हत्थे चढ़े आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम का पीडब्ल्यूडी विभाग को जारी आदेश बारह घंटे के भीतर ही माफियाओं के हाथ लग गया। उन्होंने आदेश की कॉपी कराई और राजमार्ग पर कारिंदे खड़ा कर वाहनों से अवैध वसूली करने लगे। मामले की भनक अफसरों को लगी तो डीएम व एसपी की बातचीत के बाद पुलिस ने घेराबंदी की और पूरे गैंग को धर दबोचा। इनसे एक स्विफ्ट डिजायर कार, वसूली का छह हजार रुपया और काफी संख्या में डंडे मिले हैं। पुलिस का दावा है कि गैंग का सरगना मौहार निवासी अनिल सिंह है और यह हाईवे में चलने वाले एक टोल प्लाजा का पूर्व संचालक भी है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि कैंची मोड़ बिंदकी में कुं वरपुर मार्ग पर ट्रकों से अवैध वसूली की खबर गुरुवार रात मिली थी। मलवां थाना एसएसआई उमाकांत को फोर्स के साथ भेजा गया। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। दौड़ाकर अनिल सिंह निवासी मौहार थाना कल्यानपुर, ज्ञान सिंह निवासी हरदौली बिंदकी, शिवशंकर निवासी कंकराबाद थाना कल्यानपुर, अजय पाल सिंह निवासी बसावनपुर थाना औंग, गोरेलाल निवासी गुगौली कल्यानपुर को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
यह लोग पीडब्ल्यूडी का बैरियर लगाकर प्रति ट्रक दो सौ रुपये की वसूली कर रहे थे। आरोपी अनिल सिंह ने पुलिस को जिलाधिकारी राजीव रौतेला का पीडब्ल्यूडी विभाग को जारी रूट डायवर्जन आदेश की असल कॉपी(प्रतिलिपि) दिखाई। काम उनकी देखरेख में किए जाने का दावा भी किया गया। असल कापी और दावा सुनकर पुलिस के होश फाख्ता हो गए। एसएसआई ने तुरंत उनसे व उन्होंने डीएम से आदेश के बारे में जानकारी ली। डीएम ने कहा कि आरोपियों के पक्ष में ऐसा कोई आदेश हमने नहीं दिया है।
विज्ञापन
इस पर सभी को दबोच लिया गया। आरोपियों के खिलाफ राजमार्ग पर वाहनों से अवैध वसूली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
जिलाधिकारी राजीव रौतेला ने कहा कि बिंदकी राजमार्ग ओवरलोड गिट्टी, मौरंग के ट्रकों की आवाजाही से ध्वस्त हो रहा है। मार्ग में दुर्घटनाएं भी ट्रकों की वजह से होती हैं। इसी वजह से एनएचआई और पीडब्ल्यूडी विभाग के लिए गुरुवार को संयुक्त आदेश रूट डायवर्जन का जारी किया था। आदेश में लोड ट्रकों के कैं ची मोड़ बिंदकी मार्ग पर आवागमन पर पाबंदी लगाई थी। इसका अनुपालन पीडब्ल्यूडी और पुलिस को बैरियर लगाकर कराने को कहा था। आदेश की प्रतिलिपि अवैध वसूली करने वालों के पास कैसे पहुंची है, इसकी जांच कराई जाएगी।