फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Traders drove 80 thousand robbed stabbed

गल्ला व्यापारी को चाकू मार 80 हजार लूटे

Sun, 21 Feb 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sun, 21 Feb 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Traders drove 80 thousand robbed stabbed

बकेवर थाना क्षेत्र के बैठका चौराहे के पास शनिवार

विज्ञापन
रात बदमाशों ने बाइक सवार व्यापारी रामू उत्तम को चाकू मार घायल कर दिया। व्यापारी के पास मौजूद 80 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने घायल व्यापारी को सीएचसी पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

थाना क्षेत्र के कुसवारा गांव निवासी रामू उत्तम गल्ला व्यापारी है। वे बिंदकी से तगादा वसूली कर शनिवार रात बाइक से लौट रहे थे। वे बैठका चौराहे के पास पहुंचे थे कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया।

बदमाशों ने तमंचा सटाकर बैग छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर चाकू से वार कर हमला कर दिया। चाकू व्यापारी के बाएं हाथ में लगी। इससे व्यापारी जमीन पर  गिर पड़ा और बदमाश बैग लेकर फरार हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यापारी को सड़क दुर्घटना में घायल मानकर सीएचसी पहुंचाया। जहां व्यापारी ने लूट  की बात बताई । व्यापारी से 80 हजार लूटे जाने की बात सुन सीओ बिंदकी आरके वर्मा मौके पर पहुंचे।

उन्होंने व्यापारी से पूछताछ की। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। व्यापारी के बड़े भाई ने एसओ के मोबाइल पर रामू के घायल होने की सूचना दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed