फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Tractor reflex , youth Escaped death , two injured

ट्रैक्टर पलटा, युवक की दबकर मौत, दो घायल

Tue, 08 Dec 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Tue, 08 Dec 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
Tractor reflex , youth Escaped death , two injured
गाजीपुर थाना क्षेत्र के औगासी पुल के पास रविवार रात पुआल लादकर बांदा जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक युवक की दबकर मौत हो गई, वहीं चालक समेत दो लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन


असोथर थाना क्षेत्र के  बेसड़ी गांव निवासी गंगादीन का बेटा इंद्रसेन (45) अपने मामा के घर तिलौसा थाना कमासिन बांदा में कई साल से परिवार संग रहता था। वह अपने गांव रविवार को ट्रैक्टर लेकर पुआल लेने आया था।
विज्ञापन


उसके साथ ट्रैक्टर चालक धनराज व चालक का पिता मनरूप निवासी तिलौसा भी थे। तीनों देर रात वापस बांदा जा रहे थे। ट्रैक्टर औगासी पुल के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर ही इंद्रसेन को मृत हालत में पाया। वहीं मनरूप और चालक धनराज को घायल हालत में देखकर अस्पताल भेजा। पुलिस की सूचना पर परिजन पहुंचे। परिजनों में घटना से कोहराम मच गया।

मृतक इंद्रसेन की पत्नी मायावती दहाड़ मारकर रोती बिलखती रही। परिजनों ने बताया कि उसके चार बच्चे कोमल, राहुल, बब्लू और पूनम हैं। बच्चों से हादसे में पिता का साया छिना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed