फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Thieves carrying millions of goods

लाखों का माल ले गए चोर

Mon, 04 Dec 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर Updated Mon, 04 Dec 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Thieves carrying millions of goods
इसी अलमारी से लाखों का माल ले उड़े चोर। - फोटो : अमर उजाला
थरियांव के चक कोर्रासादात गांव में रविवार की रात चोर एक घर से करीब पांच लाख रुपये का माल उठा ले गए। बिजली न होने के कारण दंपति ऊपर के खंड में बने कमरे में सो रहा था। चादर के सहारे नीचे उतरे चोर अलमारी से नकदी और जेवर समेट ले गए। पुलिस का कहना है कि छानबीन चल रही है।  
विज्ञापन


गांव के मासूम अली कई साल से मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। पत्नी शबनम भी मुंबई में रहती हैं। दोनों आठ दिन पहले गांव लौटे थे। मासूम ने बताया कि बिजली न होने से खाने-पीने के बाद छत के ऊपरी हिस्से में बने कमरे में सोने चले गए। सुबह पड़ोस की लड़की सहना को उनके घर का दरवाजा खुला दिखा।
विज्ञापन


उसने आवाज लगाई तो चोरी का पता चला। नीचे उतर कर देखा अलमारी का सामान बिखरा था। बताया चोर घर की चादर के सहारे नीचे उतरे थे। चादर नीचे लटकती पाई गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। शबनम ने बताया कि वह गले और कान का कीमती सेट लेकर गांव आई थी। झुमकी, सोने की अंगूठी, चांदी की तीन पायल, पांच नाक की कील के साथ उसे अलमारी मेें रख दिया था। 22 हजार रुपया था। चोरी हो गया। एसओ विपिन कुमार का कहना है कि पुलिस को भेजा गया था। दंपति व पड़ोस के लोगों से पूछताछ की गई है। हर संभावनाओं पर काम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी की वारदात से सहमे लोग
कोर्रा सादात में चोरी की एक के बाद एक वारदात हो रही है। पुलिस केवल वारदात के दूसरे दिन जल्द खुलासे की बात करती है। लिहाजा अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं है। आठ महीने पहले पूर्व प्रधान मोहम्मद अबरार के घर को निशाना बनाया गया था। छह महीने पहले खुर्शीद के घर चोरी हुई थी। अभी चार महीने पहले दूसरे जिले में तैनात एडीएम अशोक कुमार के घर से चोर तीन लाख के आसपास का माल समेट कर ले गए थे। रविवार की रात पांचवी चोरी से गांव में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस वारदात रोकने में दिलचस्पी लेती, यही कारण है कि चोरों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed