फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The young man hanging in economic problem

आर्थिक तंगी में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 12 Feb 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर Updated Fri, 12 Feb 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
The young man hanging in economic problem

शहर के गंगानगर मोहल्ले के सुनील सिंह उर्फ छोटू (32)

विज्ञापन
ने बुधवार की रात घर के अंदर मफलर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इलाकाई लोगों ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। घटना से शादी के घर में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, सुनील सिंह के पिता शमसेर सिंह और मां की सालों पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से वह ही परिवार की जिम्मेदारी संभाले था। वह तीन बहनों में इकलौता भाई था। 

दो बहनों की शादी हो गई थी अब सबसे छोटी बहन पूजा की शादी 29 फरवरी को शहर में होनी है। सुनील बुधवार की रात शादी के  कार्ड बांटकर घर लौटा। वह सीधे अपने कमरे चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

घर के लोग खाने के लिए दरवाजा खुलवाने पहुंचे थे तो दरवाजा नहीं खुला। अनहोनी की आशंका में पड़ोसियों को बुलाया तो उन्होंने दरवाजा तोड़ा और कमरे में पंखे के कुंडे से सुनील का शव फांसी से लटकता पाया।

घटना से मृतक की पत्नी शारदा सिंह और बहन पूजा रो-रोकर बेहाल हैं। मृतक अपने पीछे एक बेटा रुद्रप्रताप और बेटी पीहू को छोड़ गया है। पोस्टमार्टम हाउस में बहनोई राम सिंह ने बताया कि सुनील चार साल पहले मौरंग घाट में काम करता था।

काफी दिनों से बेरोजगार था। बहन की शादी में रुपयों की कमी को लेकर चिंतित रहता था। इसी वजह से शायद आत्महत्या की है। उधर, कोतवाल आरके पांडेय ने बताया कि मोहल्ले के लोगों से आर्थिक तंगी के चलते पारिवारिक विवाद की वजह से आत्महत्या कर लेने की जानकारी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed