{"_id":"57489dbc4f1c1be84969097f","slug":"the-woman-made-a-hanging-husband-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने लगाई फांसी, पति गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने लगाई फांसी, पति गिरफ्तार
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sat, 28 May 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
मृतका के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज प्रताड़ना से तंग आकर मनीषा (22) ने गुुरुवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष के आरोप पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मनीषा गाजीपुर थाना क्षेत्र शाह कस्बे के ककरैहा गांव निवासी रामप्रताप की बेटी थी। पोस्टमार्टम हाउस में रामप्रताप ने बताया कि बेटी की शादी सात जून 2015 को थाना क्षेत्र के शाखा गांव निवासी पंकज रैदास से की थी। दामाद शादी के बाद से लगातार बाइक की मांग कर बेटी को प्रताड़ित करता था।
विज्ञापन
तीन दिन पहले बेटी ने मारपीट करने की खबर दी थी। तब वह बेटी की ससुराल गए थे और ग्रामीणों के बीच समझौता कराया गया था। ग्रामीणों के बीच पंचायत होने पर दामाद की बेइज्जती हुई थी। इसी वजह से गुुरुवार की रात उसने बेटी की जमकर पिटाई की थी। पिटाई से आहत होकर बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
उसकी लाश शुक्रवार सुबह दूसरी मंजिल के कमरे में मफलर के फंदे से लटकी मिली थी। एसओ अभय नारायण तिवारी ने बताया कि दहेज प्रताड़ना के चलते आत्महत्या किए जाने की रिपोर्ट पति पंकज के खिलाफ दर्ज की गई है। उसको गिरफ्तार कर लिया गया है।