फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Prisoner escapes by scaling a 22-foot-high wall using a rope made of bedsheets

Sheopur News: 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर कैदी फरार, चादरों से बनाई रस्सी; जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

Sun, 23 Aug 2026 04:12 PM IST
श्योपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: श्योपुर ब्यूरो Updated Sun, 23 Aug 2026 04:12 PM IST
सार

श्योपुर जिला जेल से 24 वर्षीय कैदी धर्मेंद्र कुशवाहा 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गया। उसने चादरों को जोड़कर रस्सी बनाई और दीवार पार की। घटना के बाद पुलिस और जेल प्रशासन ने तलाश अभियान शुरू किया। आसपास के जिलों को भी सूचना दी गई। सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। 

विज्ञापन
Prisoner escapes by scaling a 22-foot-high wall using a rope made of bedsheets
जेल की दीवार को फांदकर कैदी फरार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के श्योपुर जिला जेल से दोपहर एक कैदी 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गया। कैदी ने चादरों को जोड़कर रस्सी बनाई और इसी के सहारे जेल की दीवार पार कर ली। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस और जेल प्रशासन की टीमें फरार कैदी की तलाश में जुटी हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घटना दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच की है। जेल में कुछ कैदियों के लिए गीता पाठ की ऑनलाइन ट्रेनिंग चल रही थी। ट्रेनिंग खत्म होने के बाद सभी कैदियों को अपनी बैरक में वापस लौटना था, लेकिन 24 वर्षीय धर्मेंद्र कुशवाहा, पिता सुरेंद्र कुशवाहा, बैरक में नहीं लौटा। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र ने इसी दौरान मौका देखकर चादरों को आपस में जोड़कर रस्सी तैयार की और जेल परिसर की करीब 22 फीट ऊंची दीवार तक पहुंचकर उसे पार कर लिया। जब कैदी के बैरक में नहीं लौटने का पता चला तो जेल प्रशासन ने उसकी तलाश शुरू की। जांच में उसके जेल से फरार होने की पुष्टि हुई। धर्मेंद्र कुशवाहा पलायचा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसे कराहल थाने में दर्ज 137/2 और 87 के मामले में 31 मई को जेल भेजा गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मंडला पेट्रोल पंप लूटकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र ने की थी वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना जेल प्रशासन ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों और श्योपुर पुलिस अधीक्षक को दी। इसके बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों और संभावित ठिकानों पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। श्योपुर एसपी मोती उर रहमान ने बताया कि आसपास के जिलों के थानों को भी सूचना दे दी गई है और फरार कैदी की तलाश की जा रही है।कैदी के 22 फीट ऊंची दीवार पार कर फरार होने से जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। अब जांच इस बात की भी की जा रही है कि ऑनलाइन ट्रेनिंग के दौरान कैदियों की निगरानी किस तरह की जा रही थी और धर्मेंद्र को चादरों से रस्सी तैयार करने तथा दीवार तक पहुंचने का मौका कैसे मिला। जेल प्रशासन ने घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed