{"_id":"077906ea207f5d4e60911e03f5cede51","slug":"the-two-sides-firing-retired-ado-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में हुई फायरिंग, रिटायर्ड एडीओ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में हुई फायरिंग, रिटायर्ड एडीओ घायल
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sun, 21 Feb 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के भिखारीपुर इलाके में शनिवार रात दो पक्षों के
विज्ञापन
बीच कहासुनी में फायरिंग हुई। इस दौरान गोली लगने से घर के बाहर खड़े
रिटायर्ड एडीओ पंचायत हरिश्चंद्र शुक्ला (63) के जांघ में जा लगी। सूचना पर
पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपियों की तलाश
में छापेमारी की गई, लेकिन किसी को पकड़ा नहीं जा सका।
भिखारीपुर मोहल्ले के सुरेश अवस्थी के मकान का निर्माण हो रहा है। घर के बाहर रास्ते में मौरंग का ढेर है। इलाके के ही बिंदा बंगाली का बेटा छोटू बंगाली लोडर लेकर रात को जा रहा था।
रास्ते में मोरंग होने की बात को लेकर छोटू ने गाली गलौच कर दी। इस पर सुरेश के बेटे गौरव ने विरोध किया तो दोनों में नोंकझोक हो गई। तभी छोटू पक्ष के राहुल, अनिल, शिवा ठाकुर पहुंच गए।
दोनों पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग होने लगी। इसी बीच एक गोली अपने घर के दरवाजे पर खड़े हरिश्चंद्र शुक्ला को जा लगी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर पड़े।
हरिश्चंद्र के बेटे ओम नारायण ने आरोप लगाया कि शिवा ठाकुर नामक युवक ने रिवाल्वर से फायरिंग की। बाकी लोगों ने तमंचे से फायर झोंके। तभी उसके पिता की जांघ में गोली जा लगी। सूचना पर पहुंचे कोतवाल आरके पांडेय और चौकी इंचार्ज कमलेश पाल ने जांच पड़ताल की।