{"_id":"e8c9ff82bbbe3ae78d2e99c13dc64957","slug":"the-two-communities-clashed-firing-two-injured-including-bjp-leader-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो समुदाय भिड़े, फायरिंग, भाजपा नेता सहित दो घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो समुदाय भिड़े, फायरिंग, भाजपा नेता सहित दो घायल
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Fri, 23 Oct 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मंडवा गांव में
विज्ञापन
मूर्ति विसर्जन को जा रहे श्रद्धालुओं और ताजियादारों के बीच रास्ते को
लेकर हुए विवाद में मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई। गोली लगने से भाजपा नेता
सहित दो लोग घायल हो गए। इसके अलावा दोनों तरफ से दर्जनभर लोग चुटहिल हुए
हैं। बवाल के बाद तीन घरों और दो बाइकों में आग लगा दी गई। इलाके में तनाव
है। फतेहपुर के साथ ही कौशांबी से भी फोर्स बुलाई गई है।
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के भैंरवा, रतनसेनपुर, सेनीपुर, धनकामई गांव में स्थापित दुर्गा प्रतिमा को लेकर भक्तगण गुरुवार दोपहर बाद मंडवा घाट विसर्जित करने जा रहे थे।
ये लोग मंडवा गांव पहुंचे तो इमामबाड़े के पास ताजिया रखने वालों ने गांव के अंदर से प्रतिमा गुजारने का विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट के बाद पथराव एवं फायरिंग होने लगी।
धनकामई निवासी भाजपा नेता गिरजेश सिंह को कान के दाहिने तरफ गोली लगी है, जबकि उनके दोस्त संजय को पैर में। इसके अलावा दोनों तरफ से दर्जनभर लोग चुटहिल हुए हैं। गोली से घायलोें दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली चलने की बात पता लगते ही बवाल बढ़ गया।
आसपास के गांवों को लोग भी मंडवा पहुंच गए। गुस्साई भीड़ ने खुर्शीद, नफीस, इदरीश के घरों में आग लगा दी गई। खुर्शीद का ट्रैक्टर भी जला दिया। गांव के अहमद हुसैन की बाइक फूं क दी।
बवाल की सूचना मिलते ही एसपी ओपी श्रीवास्तव मयफोर्स मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया। फोर्स ने फ्लैग मार्च किया। देर शाम आईजी और डीआईजी के भी घटनास्थल पर पहुंचने की सूचना है। कौशांबी से भी फोर्स बुलाई गई है। फिलहाल तनाव पूर्ण शांति बनी हुई है।