{"_id":"5892389f4f1c1b4a40e80c7e","slug":"the-truck-crushed-the-kiln-laborer-charged-with-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने भट्ठा मजदूर को कुचला, हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने भट्ठा मजदूर को कुचला, हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Thu, 02 Feb 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा-टांडा मार्ग पर शाह चौकी क्षेत्र में ट्रक ने मंगलवार रात भट्ठा मजदूर बुद्धराज पासवान (30) को कु चल दिया। पुलिस की सूचना पर घायल को समाजसेवी अशोक तपस्वी ने निजी एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर आए परिजनों ने रिश्तेदार पर आरोप लगाया है।
बुद्धराज पासवान मलवां थाना क्षेत्र के ठकुराईन का पुरवा गांव निवासी राजाराम पासवान का बेटा था। बड़े भाई कुशल पाल ने बताया कि बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले रिश्तेदार के साथ बुद्धराज भट्ठे में काम करता था। मजदूरी की रकम रिश्तेदार के पास रही है। बुद्धराज को अब अपना मकान बनवाना था। उसके लिए रुपये मांगने रविवार को रिश्तेदार के घर गया था। वहीं से मंगलवार की शाम करीब साढ़े सात बजे फोन पर रात तक घर पहुंचने की बात कही थी। वह रिश्तेदार के साथ ही आ रहा था। सहिली चौकी पुलिस ने भाई की हादसे में देर रात मौत होने की खबर दी। मौके से रिश्तेदार का कोई पता नहीं चला। कुशल ने दावा किया कि शरीर पर दुर्घटना से आने वाली चोटें नहीं मालूम पड़ रही हैं।
उसके नाजुक अंग में गंभीर चोट रही है, जिससे उसकी मौत हुई है। घटना से उसकी पत्नी सुधा देवी और मां रामदुलारी, बहन अंजू देवी का रो-रो कर हाल बेहाल है। उसके चार बच्चे शाह चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह ने बताया कि सूचना पर मौके पर गए थे। बताया कि प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया कि बुद्धराज शराब के नशे में पैदल घूम रहा था। वह ट्रक रुकवाने की कोशिश कर रहा था। इसी चक्कर में ट्रकों के पीछेे भाग रहा था। इसी दौरान एक ट्रक की चपेट में आ गया। आरोप की भी जांच कराई जा रही है।