{"_id":"5970f91f4f1c1b3e148b4800","slug":"the-rookie-escaped-by-firing-on-the-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों पर फायरिंग कर भाग निकले बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों पर फायरिंग कर भाग निकले बदमाश
फतेहपुर
Updated Fri, 21 Jul 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
demo pic
थाना क्षेत्र के गुधरौली व औंग कस्बे में बुधवार की रात दुकानों में चोरी करने पहुंचे बदमाशों ने ग्रामीणों की घेराबंदी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस इलाके में कई घंटे कांबिंग करती रही। बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पहले भी इलाके में चोरी व लूटपाट की घटनाएं हो चुकी हैं।
गुधरौली गांव में रात के करीब 12 बजे बदमाश पहुंचे थे। कुत्तों के भौंकने की आवाज से ग्रामीण जाग गए। गांव के बृजलाल, पत्तर, श्रवण, पृथ्वीपाल चौहान, छोटू ने बताया गांव के ही कु त्तों की आवाज सुनने के बाद मौके पर पहुंचे थे। तभी करीब आधा दर्जन बदमाशों को भागते देखा। बदमाश इस इलाके के बाद औंग कस्बे के गढ़वा मोहल्ले पहुंचे। वहां छितेश बाजपेयी के मार्के ट में दुकानों के बाहर जल रखे बल्ब खोलने लगे। बदमाशों को पास में रहने वाले अमर पटेल ने अपनी छत से देख लिया।
इन्होंने मोबाइल पर सूचना देकर इलाके के लोगों को इकट्ठा किया। यूपी 100 को भी सूचना दी। ग्रामीण बदमाशों को रोकने के लिए गढ़वा मोहल्ले के रास्तों पर खड़े हो गए। तभी हूटर बजाती यूपी 100 की गाड़ी पहुंची। पुलिस के आने पर बदमाश भागने लगे। ग्रामीणों ने बदमाशों को रोकने की कोशिश भी की। बदमाशों ने तमंचे से ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी। पुलिस भी फायरिंग करते बदमाशों को देखकर रुक गई। थाना पुलिस के पहुंचने के बाद बदमाशों का पीछा किया गया।
विज्ञापन
पुलिस कई घंटे इलाके में छानबीन करती रही। बदमाशों का सुराग नहीं लगा। ग्रामीण प्रेम पटेल ने बताया कि बदमाशों के पास असलहे होने का भरोसा नहीं था। वह बाल -बाल बचे हैं। बदमाशों ने सराफा की दुकान, कंप्यूटर की दुकान समेत चार दुकानों के बाहर लगे बल्ब खोले थे। बदमाश कृषि फार्म की ओर भागे हैं। घटना से प्रेम पटेल, अमर पटेल, राम सक्सेना, छत्रपाल, भोलू, चंद्रशेखर, पूरन फौजी, नीलकमल, राजकपूर, दिनेश पटेल, रामसिंह दहशत में रहे। ग्रामीणों ने बताया कि छत्रपाल समेत दो घरों में कुछ दिन पहले लाखों की चोरी हुई थी। इन चोरियों में भी यही बदमाश शामिल रहे होंगे।