फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The killer was caught 32 years later

32 साल बाद पकड़ा गया हत्यारा

Sat, 27 Feb 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sat, 27 Feb 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
The killer was caught 32 years later

कांग्रेस नेता कृष्णकांत पांडेय की हत्या में सेशन कोर्ट से आजीवन कारावास

विज्ञापन
की सजा पाने वाले को शुक्रवार को पुलिस ने धर दबोचा। वह 32 साल से साधु के वेश में रहता था। खखरेरू पुलिस ने बिछियांवा गांव के मंदिर से दबोचने का दावा किया है।

खखरेरू थानाक्षेत्र के कुल्ली गांव निवासी उमाकांत पांडेय को कांग्रेस नेता कृष्णकांत पांडेय की हत्या में सेशन कोर्ट ने16 जुलाई 1983 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। वह हाईकोर्ट से जमानत के बाद 32 साल से फरार था।

पुलिस का दावा है कि उसे सूचना मिली कि उमाकांत खखरेरू के बिछियांवा गांव में मंदिर के पास साधु के रूप में रह रहा है। शुक्रवार तड़के  मंदिर की घेराबंदी कर उसे धर दबोचा गया।

पुलिस का दावा है कि पूछताछ में उमाशंकर ने बताया कि वह हाईकोर्ट से जमानत पर छूटने के बाद पंजाब चला गया था। वहां एक परिचित रहते थे। वारदात के बाद परिवार के लोग भी गांव छोड़कर चले गए थे।

इसलिए वह पंजाब में साधु बनकर पुरोहित का काम और हस्तरेखा देखकर भविष्य बताता था। इससे ही जीवनयापन हो रहा था। पकड़े गए उमाशंकर ने बताया कि कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र सुल्तानपुर गांव में उसकी बहन रहती है।

वह दिसंबर में आया और फिर बहन के घर ही रुक गया था। इस बीच पुलिस को खबर मिल गई। उधर एसपी कलानिधि नैथानी ने  एसओ मोहम्मद शरीफ खान की टीम को इसकी गिरफ्तारी पर दो हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed