फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The husband died on fire , shock wife also own broken

पति ने आग लगाकर जान दी, सदमे से पत्नी ने भी तोड़ा दम

Sat, 05 Dec 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Sat, 05 Dec 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
The husband died on fire , shock wife also own broken

पत्नी से झगड़ा होने से क्षुब्ध युवक ने अपने उपर केरोसिन डाल कर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे की खबर पाकर बीमार पत्नी ने भी सदमे से दम तोड़ दिया। चंद घंटों में बेटे-बहू की मौत से परिवार स्तब्ध और ग्रामीण मर्माहत हैं। हथगाम थाना क्षेत्र  के इटैली गांव की यह घटना है।

विज्ञापन


इटैली गांव निवासी रामसुमेर पाल के पुत्र बच्चन बाबू (30) की शादी तीन साल पहले सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के किसाही गांव की सुमन देवी से हुई थी। एक माह पहले सुमन देवी ने बच्ची को जन्म दिया था।
विज्ञापन


प्रसव के बाद से बच्ची और सुमन की तबियत खराब चल रही थी। पंद्रह दिन पहले बच्ची की मौत हो गई। इलाज पर काफी रुपया खर्च होने के बावजूद बच्ची की मौत के बाद बच्चन बाबू तनाव में रहने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार  सुबह बच्चन बाबू का घरेलू कामकाज को लेकर सुमन से विवाद हो गया। गुस्साए बच्चन बाबू ने अपने उपर केरोसिन डालकर आग लगा ली। इससे घर में चीख-पुकार मच गई।

पड़ोसियों की मदद से आग बुझाकर बच्चन बाबू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन घंटे इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। पति की मौत की खबर सुनते ही बेहोश हुई सुमन देवी ने बाद में दम तोड़ दिया।


माना जा रहा है पति की मौत का सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर पाईं। पिता रामसुमेर पाल ने बताया उनका सबसे बड़ा बेटा बच्चन बाबू था। बच्चन के अलावा पांच और बेटे हैं। सभी की देखभाल बहू सुमन करती थी। बेटे-बहू की मौत से तो पूरा परिवार ही बिखर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed