फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The administration 's negligence Mandawa Case

प्रशासन की लापरवाही है मंडवा प्रकरण

Sat, 24 Oct 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Sat, 24 Oct 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
The administration 's negligence Mandawa Case

केंद्रीय राज्यमंत्री एवं जिले की सांसद साध्वी

विज्ञापन
निरंजन ज्योति ने मंडवा प्रकरण में प्रशासन पर निशाना साधा। कहा कि हिंदू और मुस्लिम समुदाय के त्योहार एक साथ होने के बावजूद प्रशासन ने गंभीरता से काम नहीं लिया, जिसके चलते इतना बड़ा बवाल हो गया।

मंडवा गांव में गुरुवार को हमले में घायल भाजपा नेता गिरिजेश सिंह और उनके साथी संजय से सदर अस्पताल मेें मिलने आईं केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने प्रशासनिक चौकसी पर सवाल खड़े किए।

कहा कि जब हर साल मूर्ति निर्धारित रूट से निकलती रही है तो इसे रोकने का आखिर औचित्य क्या था? प्रशासन को कुसूरवार ठहराते हुए कहा कि प्रतिमा विसर्जन और मोहर्रम के जुलूस के मद्देनजर प्रशासन को अलर्ट हो जाना चाहिए था।

एक समुदाय ने हिंदुओं पर हमला बोल करके उनकी आस्थाओं पर चोट की। उन्होंने प्रदेश सरकार की कानूून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए। कहा कि इस सरकार में सुरक्षा नाम की चीज नहीं बची है। जनता का जीना हराम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed