फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Teenager and young man died in suspicious circumstances

किशोरी और युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 23 Nov 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Wed, 23 Nov 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Teenager and young man died in suspicious circumstances
जहर (प्रतीकात्मक फोटो)
थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को एक किशोरी और एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इन्हें कुछ दिन पहले ग्रामीणों ने एक साथ देखा था। लड़की के घरवालों ने बीमारी से मौत बताकर अंतिम संस्कार की तैयारी पूरी कर ली थी। इसी बीच पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, युवक के जहर खाने की पुष्टि परिवार ने खुद की है। प्रेम प्रसंग में खुदकुशी की सूचना पर एसपी रामकिशोर खुद छानबीन करने पहुंचे। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है। पुलिस प्रेम प्रसंग के बिंदु पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन



गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी की सोमवार शाम अचानक तबियत बिगड़ गई थी। वह अस्पताल भी नहीं ले जा सके और मौत हो गई। उधर, गांव के युवक ने सोमवार देर शाम अपने नलकूप पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी मां किसी काम से नलकूप पर गई तो बेटे को तड़पता देखा। परिजन उसे जिला अस्पताल ला रहे थे कि रास्ते में उसकी सांसें थम गईं।
विज्ञापन



परिजन उसका अंतिम संस्कार करने के लिए शव को पैतृक गांव भलेवा लेकर चले गए। पुलिस ने वहां पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की पांच साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद ही पत्नी मायके चली गई, फिर लौटकर नहीं आई। कुछ लोगाें ने पुलिस को यह भी बताया कि एक पक्ष ने तीन दिन पहले युवक और किशोरी को एक साथ देख लिया था। इसे लेकर दोनों पक्षों में नाराजगी रही। एसएसआई विजय राय ने बताया कि पोस्टमार्टम बुधवार को होगा, उसकी रिपोर्ट के आधार पर ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा। पुलिस प्रेम प्रसंग के बिंदु पर भी जांच कर रही है। अभी दोनों पक्ष ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। युवक के घरवाले आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed