{"_id":"582b60664f1c1b58368ff256","slug":"stealing-from-the-store-near-the-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी के पास दुकान से चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस चौकी के पास दुकान से चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Wed, 16 Nov 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
दुकान में चोरी के बाद बिखरा सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेखौफ चोरों ने 48 घंटे के अंदर बाकरगंज पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर दूसरी जनरल स्टोर की दुकान में रविवार रात चोरी की। सेंध लगाकर दुकान से साढ़े पांच हजार की नकदी समेत सवा लाख का माल समेट ले गए। दुकानदारों में सिलसिलेवार चोरी से दहशत का माहौल है।
शहर के खेलदार मोहल्ला निवासी निरंजन गुप्ता की चौक चौगलिया बाजार में जनरल स्टोर की दुकान है। रविवार की रात दुकान के पीछे खंडहर में छत के रास्ते चोर कूदे। पीछे हिस्से में सेंध लगाकर दुकान में घुस गए। दुकानदार सोमवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचा। कुछ माल बिखरा पड़ा था। आलमारियों से माल खाली देखकर होश उड़ गए। दुकान में पीछे की ओर सेंध लगी देखी। चोरी की सूचना पर तमाम दुकानदार मौके पर जुट गए और पुलिसिंग को लेकर तरह तरह के सवाल खड़े करने लगे। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि गुल्लक में रखा 56 सौ रुपया, चांदी के दो सिक्के, पॉकेट पर्स, अंडरगारमेंटस, ताले, बेल्ट, चश्मे, छाते, टोपी, मच्छरदानी समेत सवा लाख का माल पार किया है। बता दें कि इस दुकान से पचास कदम दूरी पर आबूनगर के रहने वाले अब्दुल वजीद की फुटवियर की दुकान है।
उनकी दुकान से शनिवार की रात चोर 25 हजार रुपये का माल और 15 सौ रुपये नकद ले उड़े थे। अगर छह महीने की बात करें तो एक के बाद एक कई चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। दुकानदार सुरक्षा को लेकर चिंतित है क्योंकि चोर पुलिस को चुनौती देते हुए वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। कोतवाल महेश पांडेय का कहना है बाजार मेें चौकसी बढ़ाई गई है।