{"_id":"c23cca8083035a50461a9fc46f3227bf","slug":"sp-gave-instructions-to-subordinates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कप्तान ने मातहतों को दिए निर्देश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कप्तान ने मातहतों को दिए निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Tue, 06 Jan 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने इनामी बदमाशों की सूची बनाने के साथ रात्रि गश्त में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सोमवार थानेदारों की समीक्षा बैठक में पुलिस कप्तान विनोद कुमार सिंह ने कहा कि अपराध और अपराधी का हर हाल में खात्मा किया जाए। कहा कि लोगों का खाकी से इकबाल टूटने न पाए, इसके लिए ईमानदारी से दायित्व का निर्वहन हो।
विज्ञापन
कहा कि लापरवाह पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
पुलिस कप्तान विनोद कुमार सिंह की अपराध समीक्षा में कई थानेदार निशाने पर रहे। पुलिस कप्तान ने आपराधिक वारदातों की रोकथाम को लेकर कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन
महिला अपराधों पर तल्ख रुख दिखाते हुए ग्राफ में कमी लाने की बात कही। सर्दी के दौरान अंधेरे में होने वाली आपराधिक वारदातों पर काबू पाने के लिए सर्किल के सारे डीएसपी को जवाबदेह बनाया।
कहा कि रात गश्त तेजी की जाए। देखा जाए कि वाकई इस पर काम हो रहा है या फिर खानापूरी तक गश्त सीमित है। लापवाही उजागर होने पर मुलाजिम पर कार्रवाई की जाए।
पुलिस कप्तान ने समीक्षा में हैरत व्यक्त करते हुए मातहतों पर सवाल खड़े किए। कहा कि थाना व पुलिस चौकी के पास जाम की समस्या बनी रहती है। यह तस्वीर पुलिसिंग पर सवाल खड़े करती है। हिदायत दी कि ऐसा कुछ नहीं किया जाए जिससे खाकी का इकबाल सुरक्षित रहे। इसके अलावा उन्होंने मातहतों की समस्याएं सुनने के साथ उनके निराकरण की बात कही। इस दौरान एएसपी, डीएसपी समेत सारे थानेदार व चौकी इंचार्ज मौजूद रहे।