फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Small boy adopts knife with knife

छोटे ने बड़े भाई को चाकू से गोद डाला

Thu, 30 Mar 2017 12:53 AM IST
अमर उजाला फतेहपुर
अमर उजाला फतेहपुर Updated Thu, 30 Mar 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
Small boy adopts knife with knife
खागा कोतवाली में हरे कुर्ते में पिता व अन्य परिजन। - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के नटों के डेरा पचीसापर मजरे खैरई गांव में मंगलवार रात छोटे ने बड़े भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। उनके बीच पिता के भिक्षा में लाए रुपयों के बंटवारे को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी की। मृतक की पत्नी की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन



पचीसापर नटों के डेरा निवासी कल्लन पैरों से नि:शक्त है। वह पत्नी अजीमुननिशा के साथ झांसी से मंगलवार शाम भिक्षा लेकर लौटा था। उसके  तीन बेटे इलियास (32), इमरान और सोनू हैं। बड़ा इलियास मजदूरी करता था। इमरान मुंबई में और सोनू गांव में रहता है। कल्लन ने बताया कि सोनू रात को अपने हिस्से के रुपये मांग रहा था। इलियास ने बुधवार सुबह बंटवारे के बाद रुपये देने की बात कही। इसी बात पर विवाद होने लगा। इलियास की पत्नी नजीमुन ने अपने बेटे हुसैन को बाबा कल्लन से मिली खाने की सामग्री भी लौटा दी। इस पर सोनू ने हुसैन की पिटाई कर दी। विवाद बढ़ा तो इलियास और सोनू के बीच धक्कामुक्की होने लगी।
विज्ञापन


कल्लन ने बताया कि सोनू ने गोश्त काटने वाला बड़ा चाकू कमर से निकाला और बडे़ भाई के पेट में घोंप दिया। उसी चाकू से दोबारा वार कर मौत के घाट उतार दिया। बीचबचाव में परिजनों की आरोपी से हाथापाई हुई। परिजन इलियास को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीओ अतुल चौबे और कोतवाल एयू सिद्दकी मौके पर पहुंचे। खून का फोरेंसिक टीम ने नमूना लिया। पुलिस ने मौके से चाकू भी बरामद किया है। सीओ अतुल चौबे ने बताया कि इलियास की पत्नी निजामुन की तहरीर पर सोनू के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। हत्या की वजह आपसी लेनदेन का विवाद सामने आया है। आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed