फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Six bikes recovered from under-vehicle vehicle thieves

अंतर्जनपदीय वाहन चोर से छह बाइकें बरामद

Sat, 28 Apr 2018 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर Updated Sat, 28 Apr 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
Six bikes recovered from under-vehicle vehicle thieves
पुलिस लाइन में बरामद बाइक व पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ललौली पुलिस ने बाइक चोर गैंग के मास्टर माइंड को दबोच कर छह बाइकें बरामद की हैं। आरोपी पहले भी वाहन चोरी के मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि ललौली थानेदार विजय प्रताप सिंह ने टीम के साथ बंधवा तिराहे के पास बिंदकी रोड पर शुक्रवार को चोरी के बाइक और तमंचे के साथ जाफरगंज के जद्दूपुर निवासी मनीष कुमार पटेल उर्फ गुड्डू की गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर कोर्रा कनक गांव में छिपाकर रखीं पांच बाइकें बरामद की गईं। एक बाइक आठ हजार रुपये में संदीप को बेची है।

उसकी बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। उसके साथ भगौनापुर और शहर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ीवा मोहल्ले के आरोपी शामिल हैं। उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। बरामद बाइकों में जिले से चोरी अपाचे, पैशन प्रो है। कानपुर से चोरी की दो सीडी डीलक्स, एक पैशन व पल्सर बाइक बरामद हुईं। आरोपी को जाफरगंज थाने की पुलिस ने तीन साल पहले बाइक चोरी के मामले में पकड़ा था। उसके बाद कानपुर की बर्रा थाने की पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है।   
विज्ञापन


विदाई पर गुडवर्क करके गए
ललौली थाने से थानेदार विजय प्रताप सिंह की शनिवार को विदाई हुई। एएसपी विनोद कुमार ने विदाई के दिन गुडवर्क करने वाले थानेदार की पीठी थपथपाई। करीब दस दिन पहले इनके स्थानांतरण का आदेश आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed