फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Sister's house comes under the assassination of Retired Army

बहन के घर आए रिटायर्ड फौजी की हत्या

Wed, 16 May 2018 10:52 PM IST
fatehpur
fatehpur Updated Wed, 16 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
Sister's house comes under the assassination of Retired Army
10- मुर्दाघर हाउस में गमगीन परिजन। - फोटो : amarujala
फतेहपुर। बहन के घर आए रिटायर्ड फौजी को मंगलवार रात करीब दो बजे ससुरालीजनों ने पीटने के बाद छत से फेंक दिया। कानपुर ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में बहनोई के दो भाइयों व एक भतीजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी ने घटना के पीछे परिवार की एक महिला से छेड़खानी बताई है।
विज्ञापन

बांदा जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र के बिछवाही गांव निवासी छेदुआ की बेटी शिवदुलारी की शादी मलवां थाना क्षेत्र के जितेंद्र से हुई है। छेदुआ का बेटा शिवनारायण (50) 2006 में फौज से रिटायर्ड हुआ था। उसके बाद चिल्ला बिजली उपकेंद्र में गार्ड की ड्यूटी करता था। छेदुआ ने बताया कि वह पत्नी रामकुमारी और बेटे शिवनारायण के साथ मंगलवार दोपहर को बांदा के मुंगूस मंदिर में दर्शन करने गए थे। वहां से पत्नी के साथ बद्रीनाथ जाने के लिए निकल गए। बेटा, बहन के घर को चला गया था। उनके पास रात करीब दो बजे ट्रक ड्राइवर बेटे शिवकरन का फोन पहुंचा। उसने शिवनारायण के साथ मारपीट में हालत नाजुक होने की सूचना दी। बिठूर से बद्रीनाथ जाने वाली बस छोड़ दी। वैन बुक कर फतेहपुर आए और पत्नी को गांव भेज दिया। जिला अस्पताल से बेटे को कानपुर ले जा रहे थे। सुबह करीब छह बजे मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि शिवनारायण की पत्नी की कई साल पहले मौत हो गई थी। उसके बच्चे नहीं है। उसकी पीटकर हत्या की वजह परिवार को नहीं मालूम है।     एसओ अनूप सिंह ने बताया कि पिता छेदुवा की तहरीर पर जितेंद्र के भाई धर्मेंद्र, नरेंद्र और भतीजे कल्लू के खिलाफ मारपीट के बाद छत से फेंक कर हत्या किए जाने रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी धर्मेंद्र को पकड़ लिया गया है। नरेंद्र व कल्लू जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। आरोपी धर्मेंद्र ने बताया कि छत में सो रही परिवार की एक महिला के साथ शिवनारायण रात में छेड़खानी कर रहा था। चीख पुकार से उनकी नींद खुली थी। उन लोगों की शिवनारायण के साथ मारपीट होने लगी। परिवार के कई सदस्य इकट्ठा हुए थे। उसकी छत से गिरने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने बहनोई को भी उठाया
- शिवनारायण की बेरहमी से हुई से पिटाई
- शोरशराबा सुनकर इकट्ठा हो गए थे ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के बैरमपुर गांव में शिवनारायण के साथ मंगलवार रात जमकर मारपीट हुई थी। गांव के काफी लोग इकट्ठा हो गए थे। किसी ग्रामीण ने यूपी 100 नंबर में सूचना दी थी। पुलिस ने रात को ही सगे बहनोई और उसके छोटे भाई को पकड़ लिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट से मौत होने की पुष्टि हुई है।

घटना की सूचना पुलिस को रात करीब डेढ़ बजे यूपी 100 नंबर पर ग्रामीण ने दी थी। ग्रामीण ने एक युवक की पिटाई की खबर दी। पीआरवी और उसके बाद थानेदार अनूप सिंह पहुंचे। देर रात होने के बाद भी ग्रामीणों की भीड़ लगी थी। एसओ ने घायल की हालत नाजुक देखकर सगे बहनोई जितेंद्र और उसके भाई धर्मेंद्र को पकड़ लिया था। हालांकि परिजनों ने दामाद जितेंद्र पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस उसके संदिग्ध होने के कारण एफआईआर दर्ज होने तक बैठाए रही। वहीं, परिजनों ने बताया कि शिवनारायण के चार भाई शिवदयाल, शिवकरन, उमेश, ओमप्रकाश हैं। फौज से सेवानिवृत्त होने के बाद शिवनारायण का कुछ दिन से मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed