{"_id":"868b43dcae86675b4797e0f8390bd852","slug":"sarraf-dbangon-threatened-shops-closed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफ को दबंगों ने धमकी दी, दुकानें बंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्राफ को दबंगों ने धमकी दी, दुकानें बंद
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Tue, 23 Feb 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
नगर के सर्राफा बाजार मोहल्ले में सोमवार को करीब एक
विज्ञापन
दर्जन दबंगों ने एक सर्राफ को सरेआम जान से मार डालने की धमकी दी। शोर
मचाने पर अन्य व्यापारियों ने घेर लिया तो दबंग भाग गए। गुस्साए
व्यापारियों ने दुकानें बंद कर कोतवाली का घेराव कर दिया। पूरे तीन घंटे
माहौल में तनाव व्याप्त रहा। पुलिस ने बाद में चार नामजद और एक दर्जन
अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की तब घेराव खत्म हुआ। आरोपियों में एक वकील
है।
घटना सुबह लगभग साढ़े नौ बजे की है। दीपू मार्केट निवासी बराती लाल सोनी को उनकी दुकान के पास आरोपी अपशब्द कहकर धमका रहे थे। विरोध करने पर दबंगों ने जान से मार डालने की धमकी दी तो बराती लाल ने शोर मचाया तो तमाम व्यापारी जुट गए।
सभी व्यापारियों ने एकजुट होकर विरोध किया तो दबंग देख लेने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। व्यापारियों ने तुरंत अपनी-अपनी दुकानों का शटर गिराया और नारेबाजी करते हुए कोतवाली का घेराव कर दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
पीड़ित बरातीलाल की तहरीर पर सरवर सौदागर, रोहित, मो. इसराइल एडवोकेट और अनूप कौशल सहित एक दर्जन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मार्केट में पुलिस पिकेट लगने पर व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोलीं।
कोतवाल श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई। इस दौरान कमलेश बाजपेयी, अनिल गुप्ता, मुन्ना सोनी, धर्मेंद्र सोनी, बब्लू सोनी, राकेश केसरवानी, दीपू केसरवानी, आदित्य, रौनक केसरवानी, लाला मोदनवाल, अशोक मिश्रा, सनूप, प्रिंस केसरवानी, राजेंद्र सोनी, कुंजन अग्रवाल सहित कई सर्राफा व अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
-----------------------------------------------------------------