फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Rumor

बम की अफवाह से फैली सनसनी

Sat, 14 Oct 2017 12:21 AM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Sat, 14 Oct 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
Rumor
जाच क?ती ?ीम - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
फर्रुखाबाद। श्याम नगर स्थित सेंट लारेंस स्कूल के पीछे खेत में बम मिलने की सूचना से शहर में सनसनी फैल गई। करीब ढाई घंटे तक लोग दहशत में रहे। कानपुर से आए बम निरोधक दस्ते ने जांच की तब लोगों के साथ पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली। बट्री में बनाए गए इस नकली बम में मौरंग भरी थी।

सीओ सिटी शरदचंद्र शर्मा ने बताया कि किसी शरारती तत्वों ने यह हरकत की है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला श्यामनगर में सेंट लारेंस स्कूल है। स्कूल के पीछे खेत पर छात्र छात्राएं साइकिलें खड़ी करते हैं। शुक्रवार को बच्चे साइकिलें खड़ी करने गए थे। खेतों के बीच से निकले रास्ते पर एक बच्चे ने सुबह करीब 7.40 बजे एक काले रंगा का बैट्रीनुमा डिब्बा देखा। डिब्बे से तार बाहर निकले थे
विज्ञापन


। बच्चे ने यह जानकारी शिक्षक को दी। प्रधानाचार्य एसपी शर्मा ने यूपी 100 को सूचना दी। कुछ देर में यूपी 100 के साथ शहर कोतवाल अनूप निगम मौके पर पहुंचे। इधर बम मिलने की अफवाह आग की तरह फैल गई। कुछ ही देर में मौके पर लोगों का जमावड़ा लगने लगा। पुलिस ने आलाधिकारियों को सूचना दी। इस बीच स्थानीय बम निरोधक दस्ता प्रभारी कोमल सिंह पहुंच गए। टीम ने जांच कर बमनुमा डिब्बे के आगे बालू की बोरियां और पानी के ड्राम भरवा कर रखवा दिए। टीम ने बम को रस्सी से उठा कर ड्राम में डलवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बमनुमा डिब्बा पानी में तैरता रहा कुछ समय बाद वह नीचे बैठ गया। इसके बाद टीम ने राहत की सांस ली।
सूचना मिलने के दो घंटे बाद सुबह 10 बजे सीओ सिटी शरदचंद्र शर्मा पहुंचे। बम को एक डिब्बे में रख कर पुलिस लाइन ले गए। यहां पर कानपुर से आई टीम ने उसे निष्क्रिय कर दिया। कानपुर से आए बम निरोधक दस्ता प्रभारी अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि एटूजेड दवा का डिब्बा था। डिब्बे के ऊपर काला टेप व कटे तारों को लगा कर बम का रुप दे दिया गया। अंदर कुछ मौरंग भरी थी।  


बच्चों के परिजनों में बढ़ी बेचैनी
स्कूल के पीछे बम होने की अफवाह फैलते ही बच्चे के अभिभावकों में बेचनी बढ़ गई। कई अभिभावक बच्चों को लेने के लिए स्कूल जा पहुंचे। स्कूल प्रशासन ने भी सुबह 10.15 बजे छुट्टी कर दी। परिजन अपने बच्चों को लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed