{"_id":"588f8c614f1c1b0b13e8077f","slug":"rape-accused-to-10-years-imprisonment","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म आरोपी को 10 वर्ष की कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म आरोपी को 10 वर्ष की कैद
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Tue, 31 Jan 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को 10 वर्ष कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने मुल्जिम के खिलाफ पांच हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। हालांकि दो आरोपियों के नाबालिग होने की वजह से सुनवाई के लिए किशोर न्यायालय भेजा है।
विज्ञापन
घटना 10 दिसंबर 2012 को औंग थानाक्षेत्र के एक गांव की है। युवती के पिता खेत पर काम कर रहे थे, तभी गांव का एक युवक आया और युवती से कहा कि उसके पिता उसे बुला रहे हैं। इस पर वह उसके साथ चली गई। यहां नलकूप पर तीन लोगों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद पिता ने युवक राजेश निषाद, रवींद्र और समर के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
सोमवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम संगीता शर्मा ने मामले की सुनवाई की। सहायक शासकीय अधिवक्ता सहदेव गुप्ता ने आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत और दलीलें पेश कीं। इस पर कोर्ट ने आरोपी युवक राजेश को वयस्क होने पर सजा सुना दी। इसके अलावा दो अन्य आरोपियों के मामले को किशोर न्यायालय में सुनवाई के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन