फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Ran from the court with his fellow prisoners arrested

कोर्ट से भागा बंदी अपने साथी संग गिरफ्तार

Fri, 06 May 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Fri, 06 May 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Ran from the court with his fellow prisoners arrested
पुलिस लाइन में फरार आरोपी व उसका साथी - फोटो : अमर उजाला

सीजेएम कोर्ट के बाहर से सिपाही रामकुमार का हाथ छुड़ाकर भागे सहारनपुर जिले के बंदी मनोज आरख को एक साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से दो तमंचे, कारतूस और आरोपी ने भगाने में इस्तेमाल किया मोबाइल बरामद किया है। बंदी के साथी का भी आपराधिक इतिहास रहा है।

विज्ञापन


पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि बंदी मनोज आरख निवासी कांशीराम कालोनी भट्टापुर जिला सहारनपुर कल्यानपुर थाने से ट्रक खलासी की हत्या व लूटकांड में बंद था। वह 28 अप्रैल को कोर्ट में पेशी पर आया था। तभी कोर्ट के बाहर से फरार हो गया था।
विज्ञापन


भिटौरा बाईपास में फरार मनोज आरख व उसके साथी अजय सविता निवासी कुल्ली थाना खखरेरू के  गुुरुवार को खड़े होने की पुलिस को खबर मिली थी। सीओ सिटी समरबहादुर के नेतृत्व में टीम पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने दोनों को बचाव कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में आरोपी बंदी मनोज ने बताया कि अजय सविता से उसकी पुरानी जान पहचान थी। दोनों की जेल में मुलाकात हुई थी। चार माह पहले अजय छूटकर आ गया था। योजनाबद्ध तरीके से कोर्ट से मनोज आरख भागा था। भागने के बाद विद्यार्थी चौराहे पर अजय के साथ बाइक में बैठकर फरार हो गया था।


आरोपी मनोज आरख सहारनपुर में गैंग चलाता था। छह साल पहले गैंग के सदस्य की हत्या कर फरार हो गया था। कानपुर अकबरपुर में नौ हत्या व लूट के नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं अजय के खिलाफ हत्या समेत चार मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ने टीम में शामिल कोतवाल आरके पांडेय, खखरेरू एसओ मोहम्मद शरीफ खान, बाकरगंज चौकी प्रभारी परवेज, मलवां एसएसआई धीरेंद्र प्रताप सिंह को दो हजार रुपये से पुरस्कृत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed