{"_id":"58ced8384f1c1be6431a1b82","slug":"pulsar-hanging-from-the-tow-in-the-highway-shore-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे किनारे कुएं में रस्से से लटकी मिली पल्सर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे किनारे कुएं में रस्से से लटकी मिली पल्सर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Mon, 20 Mar 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
कुएं में रस्सी के सहारे लटकती बाइक
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के हाईवे किनारे हलका नंबर दो पर एक कुएं में रस्सी के सहारे लटक रही पल्सर इलाकाई लोगों ने देखी। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने उसे बाहर निकाला। बाइक कुएं के बगल में लगे पेड़ से लटक रही थी। बाइक को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जाहिर की जा रही हैं। पुलिस ने लावारिस में दाखिल कर जांच शुरू की है।
हाईवे किनारे लखनऊ बाईपास चौराहे से इलाहाबाद की ओर जाने में नई बस्ती के पास पुराना कुआं है। कुएं के पास दोपहर को फेरीवाले शौच करने गए थे। उन लोगों के सामने अचानक सर्प आ गया। दहशत में उन लोगों ने सर्प को मार डाला। यह देखकर एक इलाके की महिला भी पहुंच गई। वे लोग सर्प को कुएं में फेंकने लगे। तभी कुएं में रस्सी से पल्सर बाइक लटकी देखी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बाइक निकाली और लावारिस में दाखिल की है।
कयास लगाए जा रहे हैं कि हाईवे किनारे बदमाशों ने किसी बाइक सवार को लूटा होगा। बाइक सवार की हत्या कर लाश कु एं में ही छिपा दी होगी। इसी से बाइक भी लटका दी गई। कुएं में मिट्टी बाद में डालने जैसा लग रहा है। उसी मिट्टी के डालने में बाइक पर मिट्टी पड़ी है। कुआं में दलदल दिखा। यह भी संभव है कि यह बाइक चोरी की हो, जिसे छिपाने के लिए लटका दिया गया। कोतवाल दीपक पांडेय का कहना है कि चोरों ने बाइक छिपाई होगी। बाइक की धुलाई कर नंबर की छानबीन कराई जाएगी। इसके बाद ही नंबर साफ हो सकेगा। मौके पर लाश होने की संभावना नहीं मिली है। मौके की जांच के लिए प्रशिक्षु सीओ संदीप वर्मा भी पहुंचे।