फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   over land dispute bloody conflict between two families, more than 12 people injured

जमीन के विवाद में दो परिवारों में खूनी संघर्ष, दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल

Thu, 12 Mar 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर Updated Thu, 12 Mar 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
over land dispute bloody conflict between two families, more than 12 people injured

दो पक्षों में मामूली विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। लाठी-डेंडों, धारदार हथियारों से लैस होकर दोनों पक्षों ने एक -दूसरे के घर पर हमला कर दिया। मारपीट में दोनों पक्षों के दर्जनों की संख्या में परिवारीजन घायल हो गए।

विज्ञापन


गंभीरावस्था में दो लोगों को पीएचसी व जिला अस्पताल से इलाहाबाद व कानपुर रेफर किया गया।  बवालियों को रोकने के लिए एसपी, एएसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन


एहतियातन गांव में दस थानों की पुलिस तैनात की गई है। दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर पर कार्रवाई जारी है।
धाता कस्बा निवासी शिवराम सोनकर और पड़ोसी चौधरी गुलाब सिंह में जमीन के विवाद को लेकर रंजिश है।

बुधवार सुबह शिवराम अपने घर के बाहर लेटा था। तभी गुलाब ने शिवराम के भतीजे अवधेश से शराब मंगाई। इसी बात को लेकर शिवराम ने भतीजे को बुरा भला कहा।

यह सुनकर गुलाब सिंह सरिया लेकर उसे मारने पहुंच गया। शिवराम का पुत्र रामआसरे भी मौके पर पहुंच गया। उसने मामले को शांत किया। इसके बाद शिवराम ने थाने में शिकायत कर गी। पुलिस ने दोनाें पक्षों को बुलाकर सुलह समझौता करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर के करीब बारह बजे गुलाब सिंह के  परिवारीजनों ने लाठी डंडे और धारदार हथियारों से लैस होकर शिवराम के घर पर हमला बोल दिया।

हमले में शिवराम और उसके बेटे लवकुश समेत आधा दर्जन परिवारीजनों की पिटाई कर दी। पिटाई से लवकुश मरणासन्न हालत में पहुंच गया।

सूचना पर पुलिस मौके  पर पहुंची और घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया। जिला अस्पताल से लवकुश को कानपुर रेफर किया गया। घटना से नाराज शिवराम पक्ष के करीब तीन सैकड़ा लोग जमा हो गए। उन लोगों ने गुलाब सिंह के घर पर धावा बोल दिया।

गुलाब सिंह और उसके साले रिंकू, रिश्तेदार चंद्रभूषण निवासी शिवपुरी खखरेरू व घर की महिलाओं की पिटाई कर दी। इसमें रिंकू  की हालत नाजुक देखकर डाक्टरों ने इलाहाबाद के लिए रेफर किया। पुलिस ने किसी तरह से गुलाब सिंह समेत परिवार को भीड़ से बचाकर सुरक्षित जगह में पहुंचाया। एसपी सालिग राम वर्मा, एएसपी रामप्रकाश सिंह, सीडीओ भवानी सिंह, एसडीएम खागा बलराम सिंह, सीओ खागा बृजभूषण सिंह, सीओ जाफरगंज निवेष कटियार, सीओ वंदना सिंह, महिला थाना फोर्स पीएसी और करीब दस थानों का फोर्स मौके पर तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed