फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Old farmer dies from collision of van

वैन की टक्कर से बुजुर्ग किसान की मौत

Wed, 04 Apr 2018 11:31 PM IST
fatehpur
fatehpur Updated Wed, 04 Apr 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
Old farmer dies from collision of van
हाइवे किनारे रोते बिलखते परिजन - फोटो : amarujala
बहुआ। बांदा टांडा मार्ग पर सड़क  पार कर रहे बुजुर्ग किसान को बुधवार शाम मारुति वैन की टक्कर से  मौत हो गई। ग्रामीणों ने मुआवजे और गांव के सामने स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर जाम लगा दिया। करीब दो किलोमीटर तक लंबा जाम लगा। पुलिस के समझाने बुझाने पर मामला शांत हो सका।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के सिंधाव गांव निवासी 70 वर्षीय मदारी पाल बहुआ कस्बे से बाजार करके गांव के मोड़ पर टेंपो से उतरे। वह हाइवे पार करके गांव जाने लगे। तभी बांदा की ओर जा रही तेज रफ्तार वैन ने वृद्ध किसान को टक्कर मार दी। कार के पिछले हिस्से में वृद्ध का कपड़ा फंस गया। वह घिसटता काफी दूर तक चला गया। वैन से छूटने पर ग्रामीण दौडक़र पहुंचे। मौके पर वृद्ध को मृत पाया। ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। उसकी पत्नी केशनिया का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया। वृद्ध के बड़े बेटे की रज्जू की कई साल पहले हादसे में मौत हो गई थी। उसके दो बेटे रघुराज पाल और सुखराज पाल हैै। थानेदार विजय प्रताप सिंह ने बताया कि समझाने बुझाने पर परिजन और ग्रामीण से रोड से हटे।
विज्ञापन

गोकशी के आरोप में एक  गिरफ्तार
जहानाबाद। थाना क्षेत्र के कोड़ा मोहल्ले में किला के पास पुलिस ने गोकशी की सूचना पर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से आरोपी खेलदार हसवा निवासी  इरफान को गिरफ्तार कर लिया । चौकी इंचार्ज सुशील वर्मा ने बताया कि मौके से कोड़ा के  कुछ आरोपी फरार हो गए हैं। मौके से 70 किलो मांस बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed