फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Nine trucks of cattle smugglers caught by the police

मवेशी तस्करों के नौ ट्रक पुलिस ने पकड़े

Wed, 01 Nov 2017 12:04 AM IST
fatehpur
fatehpur Updated Wed, 01 Nov 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Nine trucks of cattle smugglers caught by the police
थाने में ट्रकों से उतारे गए मवेशी - फोटो : amar ujala
बहुआ। पशु तस्करों के नौ ट्रकों को सोमवार की रात पुलिस ने पकड़ा। बांदा जिले से आपरेट होने वाले गैंग के ट्रक होने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने ट्रक चालकों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


ललौली थाना पुलिस ने देर रात को बंधवा तिराहे के पास ट्रकों को रोका। ट्रकों में सवार खलासी और अन्य भाग निकले। ट्रकों में क्रूरतापूर्वक पशु लदे थे। नौ ट्रकों से 202 मवेशी बरामद हुए।
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे ट्रक चालक मनोज कुमार (निवासी पनगरा थाना नरैनी बांदा), संत कुमार (निवासी परखनटोला नरैनी), शानू (निवासी रामगढ़ जिला फिरोजाबाद), वसीम (निवासी अजीतपुर घाटमपुर कानपुर), इमरान (निवासी फत्तेपुर थाना मौदहा जिला हमीरपुर), मनीष (निवासी मुकेरा थाना नरैनी बांदा), राधेश्याम (निवासी नरैनी बांदा), मनोज कुमार (टेक्सारी थाना थरियांव), रामस्वरूप (निवासी थाना नरैनी जिला बांदा) को पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।


थाने के एक ढाबे में जमा होती इंट्री
बांदा कानपुर हाईवे मार्ग पर लंबे वक्त से पशु तस्करी हो रही है। गाजीपुर और ललौली थाने में तैनात तीन सिपाहियों की तस्करों से मिलीभगत होने की महकमे में चर्चा है। मवेशी तस्करों का यह गैंग बांदा जिले का एक प्रभावशाली आपरेट करता है। आरोप है कि उसने पुलिस से सांठगांठ के लिए ललौली हाईवे पर मार्ग पर स्थित एक ढाबे में इंट्री जमा कराने की व्यवस्था की है।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed