फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Nine million robbed grocery business in Kanpur

कानपुर के किराना कारोबारी से नौ लाख की लूट

Sun, 19 Apr 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sun, 19 Apr 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
Nine million robbed grocery business in Kanpur

बांदा -सागर राज्य मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने

विज्ञापन
कानपुर के किराना व्यापारी को आतंकित कर दिनदहाड़े नौ लाख रुपये लूट लिए। कारोबारी की चीख पुकार पर इलाकाई लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नाकेबंदी करा खोजबीन की, लेकनि बदमाशों का सुराग नहीं मिली। पुलिस ने संदेह के आधार पर कारोबारी के चालक को हिरासल में लिया है।

कानपुर के हरबंशमोहाल निवासी रवी डोरीवाल किराना कारोबारी है। वह कार चालक नौबस्ता निवासी शाहरुख के साथ बांदा से तगादा वसूली कर लौट रहे । दोपहर में वह ललौली थाने से करीब चार कि लोमीटर पहले बिंदकी रोड पर रुके।

इस दौरान चालक लघुशंका करने के लिए चला गया। तभी बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाश वहां पहुंचे। एक बदमाश बाइक पर मौजूद रहा और दूसरा नीचे उतरते ही कारोबारी को तमंचा लगा दिया। कारोबारी का मोबाइल छीनने के बाद डिग्गी में रखा नोटों भरा बैग लूट लिया। इसके बाद दोनों बाइक से भाग निकले।

कारोबारी के शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। कारोबारी ने ललौली पुलिस को दी तहरीर पर बताया कि बैग में तगादा वसूली का 8 लाख  90 हजार रुपया था। इसके अलावा गाड़ी में करीब पांच लाख रुपया पहले से मौजूद था, जिसे बदमाशों ने नहीं छुआ है।

एसपी सालिगराम वर्मा ने बताया कि आईटेन कार में डिग्गी ड्राइवर सीट से अनलॉक होती है। लूट के समय कार की डिग्गी खुली रही है। इससे चालक पर संदेह जताया जा रहा है। लूट करने वाले बदमाशों की तलाश की जा रही है। वहीं चालक से पुलिस देर शाम तक घटना के बारे कोई जानकारी हासिल नहीं कर पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed