फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Mother also consumed poison for son, death

बेटे को जहर खिला मां ने भी खाया, मौत

Sat, 20 May 2017 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Sat, 20 May 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
Mother also consumed poison for son, death
नाबालिग लड़की ने माता-पिता को खिलाया जहर - फोटो : Demo Pic
 कोतवाली क्षेत्र के दरवेशाबाद गांव में गुरुवार रात मां ने बच्चे को जहरीला पदार्थ खिलाने के बाद खुद भी खा लिया। कानपुर ले जाते समय दोनों की मौत हो गई। परिजन बच्चे की बीमारी से तंग आकर आत्मघाती कदम उठाए जाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन



गांव निवासी ओम प्रकाश का बेटा धनंजय राजस्थान में नौकरी करता है। पत्नी संगीता देवी (25) दो बच्चों के साथ गांव में रहती थी। साथ में सास शकुंतला, ससुर ओमप्रकाश, देवर साजन, देवरानी व बहन सारिका भी रहते हैं। संगीता का मायका मलवा थानाक्षेत्र के उमरगहना में है। गांव पहुंचे विवाहिता के पिता बबलू शर्मा ने बताया कि संगीता का बड़ा बेटा उत्तम (5) मानसिक बीमार था। कभी वह अपना सिर को पटकने लगता था तो कभी खुद को घायल करने जैसी हरकतें करता था। डांटने पर लोगाें को भी काटने दौड़ता था। बच्चे का कानपुर के एक नर्सिंग होम में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन


गुरुवार को संगीता अपने बेटे को दवा पिला रही थी। तभी वह मां को काटने लगा। बीमारी से तंग संगीता ने उत्तम को जहरीला पदार्थ खिलाया और खुद भी खा लिया। ससुर ओमप्रकाश व अन्य परिजनों ने बताया कि मां-बेटा की हालत बिगड़ने पर उन्हें जहर खाने की जानकारी हुई। गंभीर हालत में दोनों को सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। औंग थाना क्षेत्र के छिवली नदी के पास दोनों की मौत हो गई। दूसरी ओर कोतवाल शैलेंद्र कुमार का कहना है कि उनके पास कोई जानकारी देने नहीं आया। मासूम देवा (आठ माह) को नहीं पता कि उसकी मां और भाई अब इस दुनिया में नहीं हैं। उसे संगीता की बहन व देवरानी सारिका ने संभाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed