{"_id":"baf596753beb25a18758329427681b83","slug":"mandawa-jehanabad-bwalion-will-be-imposed-on-the-nsa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडवा, जहानाबाद के बवालियों पर लगाया जाएगा एनएसए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंडवा, जहानाबाद के बवालियों पर लगाया जाएगा एनएसए
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Sun, 24 Jan 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
जिले में तीन माह के भीतर हुए दोनों सांप्रदायिक
विज्ञापन
बवालों की नए सिरे से जांच होगी। पर्दे के पीछे रहकर बवालों को उकसाने
वालों पर कार्रवाई की जाएगी। दंगा भड़काने वालों के खिलाफ एनएसए की
कार्रवाई होगी।
पुलिस कार्यालय में नवागंतुक एसपी कलानिधि नैथानी ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मंडवा में मूर्ति विसर्जन पर बवाल और मकर संक्रांति जुलूस के दौरान जहानाबाद बवाल पर अब खास कार्रवाई होगी। बवाल उकसाने वाले पीछे हट जाते हैं और आम लोग बवालों में पिस जाते हैं।
दोनों ही मामलों के मास्टरमाइंड खोज निकाले जाएंगे। इन्हें दंगों की साजिश रचने में 120 बी के तहत जेल भेजा जाएगा। इनके खिलाफ गैंगस्टर और राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) की कार्रवाई होगी।
इन दोनों मामलों के वीडियो फुटेज तलब की गई है। वीडियो में दिखने के बाद भी गिरफ्तार नहीं हो सके आरोपियों की तलाश की जाएगी। बवालों के संबंधित एलआईयू से रिपोर्ट भी मांगी है।
जिले के नए कप्तान ने शिकायतों के निस्तारण का नया अंदाज निकाला है। दूरदराज से मुख्यालय तक आने वाले पीड़ितों की शिकायतें अब कूड़ेदान में नहीं फेंकी जाएंगी और 24 घंटे के अंदर कार्रवाई होगी।
लोगों की हर शिकायत का फॉलोअप पीआरओ करेंगे। जांच अफसर से बात कर शाम को इसकी अपडेट भी पुलिस अधीक्षक को देनी होगी। इसके लिए पीआरओ को कैंप कार्यालय में शाम पांच बजे से टेलीफोन पर बैठना होगा।