फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Missing man's body found in river

लापता युवक का शव नदी में उतराता मिला

Mon, 12 Sep 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Mon, 12 Sep 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Missing man's body found in river
नदी किनारे लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

औंग थाना क्षेत्र के थानपुर गांव से शनिवार शाम को लापता हुए मलखान (32) का शव रविवार को नदी में उतराता मिला। चेहरे पर खून लगा होने से परिजनों ने हत्या का शक जताया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


मलखान थानपुर गांव निवासी देशराज का बेटा था। वह शनिवार की देर शाम घर से शौचक्रिया के लिए जंगल गया था। देर रात तक घर वापस न आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। परिजन रविवार सुबह गांव किनारे गुजरी पांडु नदी के पास पहुंचे। तब उन्हें शनिवार को अंतिम बार मलखान के देखे जाने का पता लगा। ग्रामीण नाव लेकर नदी में खोजबीन करने लगे।
विज्ञापन


करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद मानिकपुर गांव नागाबाबा कुटी के पास मलखान का पैर उतराता दिखा। नाविकों ने लाश निकाली और नाव में रखकर गांव पहुंचे। शव को देखकर पत्नी प्रेमा देवी बेसुध हो गई। उसकी बेटियां शिवानी, प्रीती, अंशू पिता की लाश देखकर रोने बिलखने लगी। प्रेमा की गोद में छह माह का बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता देशराज ने आरोप लगाया कि बेटे के चेहरे पर कई जगह से खून निकला है। उसकी पीटकर हत्या की गई है। इसके बाद नदी में फें का गया है। चार बेटों राजू, राजकुमार, सोनू और तीन बेटियाें में सबसे बड़ा था। एसओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत पुष्टी हुई है। किसी तरह का आरोप है तो उसकी भी छानबीन करा ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed