फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Lutkand trace the bike, turned out to Jehanabad

लूटकांड की बाइक ट्रेस, जहानाबाद की निकली

Tue, 21 Feb 2017 05:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Tue, 21 Feb 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
Lutkand trace the bike, turned out to Jehanabad
प्रतीकात्मक - फोटो : AmarUjala
 बैंक रुपये जमा करने जा रहे राजमिस्त्री शिवा से नकदी लूटकांड को अंजाम देने वाले बदमाश जहानाबाद के हो सकते हैं। हालांकि पुलिस अभी तक उनकी पड़ताल पूरी तरह से नहीं कर पाई है और पीड़ित की एफआईआर भी दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन



बता दें शिवा कल्यानपुर थाना क्षेत्र के जलाला गांव निवासी चंद्रभान का बेटा है। वह साइकिल से शुक्रवार को चौडगरा बैंक ऑफ इंडिया रुपये जमा करने जा रहा था। औंग थाने के रामपुर मोड़ के पास बाइक सवार बदमाश रुपयों से भरा झोला लूटकर फरार हो गए थे। उसने घटना के दिन ही 23 हजार 600 रुपये लूटने की तहरीर दी थी। पीड़ित ने बाइक का नंबर भी बताया था। पुलिस मामले की जांच करने मौके पर दो बार जा चुकी है।
विज्ञापन


वहींनंबर से बाइक जहानाबाद थाना क्षेत्र की होने का सुराग लगा है। उस नंबर की बाइक एआरटीओ दफ्तर में रजिस्टर्ड है। हालांकि बाइक नंबर चोरी का होने के कयास लगाए जा रहे हैं। एसओ संजय सिंह यादव ने बताया कि पीड़ित के घर से बैंक का रास्ता सीधा है। इसके बाद भी घुमावदार रास्ते से जा रहा था। मौके पर लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन वह भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं।  इससे घटनाक्रम को संदिग्ध माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed