फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Loved couple in Fatehpur got burnt

फतेहपुर में प्रेमी युगल ने आग लगा जान दी

Thu, 22 Mar 2018 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Thu, 22 Mar 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
Loved couple in Fatehpur got burnt
फाइल फोटो आंचल उर्फ ननकी। - फोटो : अमर उजाला

प्रेमिका के घर पर प्रेमी युगल के बंद कमरे में अधजले शव गुरुवार को मिलने से सनसनी फैल गई। जिस कमरे में दोनों के शव मिले वहां पर पड़े जूते के न जलने से मामला संदिग्ध हो गया है। लड़की की शादी अप्रैल में होनी है। लोगों का कहना है कि जुदाई के डर से बुधवार रात प्रेमिका के घर पर पहुंचकर प्रेमी ने प्रेमिका के साथ आग लगाकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि आनर किलिंग समेत अन्य बिंदुओं पर भी पड़ताल की जा रही है। दोनों पक्षों ने दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग होने के चलते आत्महत्या की तहरीर दी है। 

विज्ञापन


धाता थाना क्षेत्र के बमरौली गांव निवासी लवलेश पटेल ने बेटी आंचल उर्फ ननकी (18) की चित्रकूट के बघेलबारी गांव में 27 अप्रैल को शादी तय थी। लवलेश पटेल एक भट्ठे में मुंशी हैं। उनकी पत्नी रानी की दो साल पहले मौत हो चुकी थी। बेटा पंकज अजमेर में प्राइवेट नौकरी करता है। वह गांव में बेटी के साथ रहते थे। बेटी की शादी के सिलसिले में बुधवार शाम को लवलेश भीमपुर गांव रिश्तेदार के घर चले गए थे। भीमपुर से गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे लौटे। घर की कुंडी खटखटाते रहे, पर कोई जवाब नहीं आया। पिता ने खिड़की से बेटी और पड़ोसी दयाशंकर पटेल के बेटे मयंक सिंह (19) को झुलसी हालत में मरा पड़ा देखा। इसके बाद लवलेश ने पुलिस को खबर दी। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दीवार और छत के बीच छूटे बयाला के पास सीढ़ी लगा ईंटें हटाईं और कमरे में दाखिल हो गई। इसके बाद अंदर से बंद लोहे के दरवाजे को खोला। फिर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ श्रीपाल यादव का कहना है कि दोनों के बीच मोबाइल से बातचीत होने का रिकार्ड मिला है। उन्हें अचानक शादी तय होने की बात पता चली थी। बताया कि आंचल ने मयंक को पिता के न होने पर घर बुलाया और आग लगाकर जान दे दी। उधर, थाना पुलिस का कहना है कि वैसे किसी भी पक्ष ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं, फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अन्य बिंदुओं पर भी पड़ताल की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed