फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Lock in the homes of villagers fled in panic

ग्रामीण दहशत के चलते घरों में तालाबंद कर भागे

Sat, 24 Oct 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Sat, 24 Oct 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Lock in the homes of villagers fled in panic

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मंडवा और उससे जुड़े

विज्ञापन
आसपास के गांव में दहशत का माहौल है। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील दिखा। बवाल के चलते कई लोग घरों में ताला बंद कर सुरक्षित जगह चले गए हैं। मंडवा गांव में दोनों पक्ष अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। हालांकि प्रशासन ने अपनी ओर से उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाने की कोशिश करती दिखी।

मंडवा गांव 75 फीसदी मुस्लिम आबादी है। वहीं बीच-बीच में कुछ घर हिंदू के हैं। आबादी कम होने से पलायन न करने वाले लोग घरों में कैद दिखे। दरवाजा खटखटाने के बाद भी वह भीतर से ही बातचीत कर रहे थे।

सुरक्षा का भरोसा देने के बाद ही लोग घरों से चंद मिनट के लिए बाहर निकले और फिर वापस हो गए। बातचीत में गांव के संतोष ने बताया कि नवरात्र पर्व पर बच्चे का मुंडन कराने मैहर गए थे। वहीं बवाल की सूचना मिली।

यहां आ तो गए, लेकिन मन में डर है। खेत तक जाने की भी हिम्मत नहीं हो रही है। बवाल में अग्रहरि का खाली पड़ा मकान जला दिया गया था। वहां उन्होंने लकड़ी और कई सामान रखे थे। खुर्शीद का घर और ट्रैक्टर भी जला पड़ा था।

घर के लोग अपनी बिरादरी के लोगों के पास बीच गांव में बैठे दिखे। अग्रहरि बिरादरी का ही एक परिवार बवाल के बाद घर में तालाबंदी करके चला गया है। आसपास के ग्रामीण परिवार के लोगों के बारे अधिक जानकारी नहीं दे सके।

बताते हैं कि घटना से पहले परिवार के  लोग घर पर थे। उनके घर के ठीक सामने बाइकों को जला दिया गया था। इससे ही परिवार भयभीत होकर कुछ दिनों के लिए रिश्तेदारों के घर चला गया है। इसी तरह मोहम्मद सलीम कहते हैं कि बड़े सुकून से जिंदगी कट रही थी, लेकिन कल के बवाल ने सब छीन लिया है। कल से पूरा परिवार दहशत में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed