फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Liquor recovered from the house, the woman in custody

घर से शराब बरामद, महिला हिरासत में

Mon, 25 Jul 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Mon, 25 Jul 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Liquor recovered from the house, the woman in custody
इटावा से पेशी पर आया बंदी पुलिस कस्टडी से फरार - फोटो : अमर उजाला

जाफरगंज/फतेहपुर। अवैध शराब के कारोबार का आरोपी सोमवार को छापामार कार्रवाई के दौरान भाग निकला। पत्नी को थाने ले जाया गया। निशानदेही पर पुलिस और आबकारी टीम ने सिजौली गांव में छापा मारकर सवा सौ लीटर अल्कोहल बरामद की। शीशी, ढक्कन और पाउच की भी बड़ी तादाद में बरामदगी की गई है। थाना क्षेत्र के सिजौली गांव के रामनरेश के घर में सोमवार को आबकारी निरीक्षक बिंदकी शंकर पाल व खागा निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद की टीम ने इलाकाई थानेदार सुभाष चंद्र चौरसिया की अगुवाई में छापा मारा। टीम ने बताया कि छापामार टीम के पहुंचने से महज पांच मिनट पहले रामनरेश आबकारी व पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। टीम के घर के अंदर जाने से रोकने के लिए परिवार की महिलाओं ने अवरोध करना चाहा लेकिन पुलिस की सख्ती देख पीछे हट गईं जिसके बाद टीम घर में दाखिल हुईं। जहां उसे 125 लीटर बनी शराब मिलीं। शराब भरने के लिए 600 शीशी और इतने ही ढक्कन तथा 250 पाउच बरामद किए गए हैं। टीम ने आरोपी के भागने पर उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया। आबकारी अधिकारी ओमचंद्र पाल ने बताया कि जाफरगंज थाना में आबकारी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed