{"_id":"5873d3b44f1c1b1929ba92be","slug":"khaga-mla-flag-lowered-from-safari","type":"story","status":"publish","title_hn":"खागा विधायक की सफारी से उतरवाया झंडा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खागा विधायक की सफारी से उतरवाया झंडा
अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Mon, 09 Jan 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खागा विधायक की सफारी से उतरवाया गया पार्टी का झंडा।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आचार संहिता की जद में सोमवार को खागा विधायक कृष्णा पासवान भी आ गईं। पुलिस ने विधायक की सफारी से भाजपा का झंडा उतरवाया। शहर में दिन भर चले अभियान में दर्जन भर चार पहिया वाहन कार्रवाई की जद में आए। पांच स्कार्पियों से काली फिल्म उतारी गईं वहीं साढ़े सात हजार रुपया जुर्माना वसूला गया।
टीएसआई शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस सुबह से सड़क पर निकल पड़ी। ज्वालागंज चौराहा, देवीगंज, सदर अस्पताल तिराहा, आबूनगर, डाकबंगला, नऊवाबाग आदि प्रमुख इलाकों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने राजनीतिक दलों के झंडे वाहन में लगाए घूम रहे मालिकों को हिदायत देकर प्रचार सामग्री साफ करवाई।
उधर, चांदपुर पुलिस ने भी वाहन चेकिंग अभियान चलाया। कई चार पहिया वाहन कार्रवाई की जद में आए। इधर, विधायक कृष्णा पासवान का कहना है कि सफारी में झंडा लगा था। झंडे तो पहले भी लगे रहते थे। उन्हें यह अंदाज नहीं था कि इतनी सख्ती होगी। डीएसपी के कहने के बाद हमने चालक से खुद झंडा उतराया है। वैसे भी तमाम गाड़ियों पर झंडे लगे हैं। पुलिस को उन पर भी नजर डालनी चाहिए।