फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Innova overturns woman killed , seven injured

इनोवा पलटने से युवती की मौत, सात लोग घायल

Mon, 23 Nov 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Mon, 23 Nov 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
Innova overturns woman killed , seven injured

बाराबंकी से बांदा तिलक चढ़ाने जा रहे परिवार की

विज्ञापन
इनोवा कार रविवार रात को अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में जूली (18) की मौत हो गई। वहीं सात लोग घायल हो गए। घायलों को लखनऊ रेफर किया गया है।

महर्षि नगर, बाराबंकी  निवासी रमाकांत मिश्र की बेटी की शादी बांदा जिले में तय हुई थी। वह परिवार और रिश्तेदारों के साथ तिलक चढ़ाने बाराबंकी जा रहे थे। चौफेरवा के पास इनोवा कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

दुर्घटना की खबर पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर हरिशंकर अवस्थी की बेटी जूली (18) को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रमाकांत मिश्र (45), श्रीकांत की  पुत्री लकी (18), रेनू (30) पत्नी पंकज, अनुराग (22) पुत्र वीरेंद्र , नेहा (18)पुत्री विनीत, दीपक (28) पुत्र हरिशंकर व ड्राइवर गिरीश चंद्र (35) निवासी कटैया बाराबंकी कोें भर्ती कराया गया।

घायलों को डाक्टरों ने लखनऊ व कानपुर के लिए रेफर किया है। इसमें रमाकांत मिश्रा और ड्राइवर की हालत नाजुक बताई गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed