फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Illegal mining of crores of crores caught in Fatehpur

फतेहपुर में करोड़ों की मौरंग का अवैध खनन पकड़ा

Wed, 20 Dec 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर Updated Wed, 20 Dec 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Illegal mining of crores of crores caught in Fatehpur
अवैध खनन - फोटो : अमर उजाला
मौरंग घाट के आवंटन के बाद माफिया ने धुआंधार अवैध खनन किया। सोमवार रात घाट पर आला अफसरों ने छापा मारा तो 68 हजार घनमीटर मौरंग का अवैध खनन मिला। इसकी कीमत करोड़ों में है। अफसरों ने मौके पर खड़े 31 ओवरलोड ट्रक और पांच पोकलैंड मशीनें सीज कर दीं। नापजोख चल रही है। अवैध खनन का दायरा बढ़ भी सकता है।
विज्ञापन



डीएम कुमार प्रशांत, एसपी श्रीपर्णा गांगुली, कार्यवाहक खनन अधिकारी शैलेंद्र सिंह, एआरटीओ सियाराम वर्मा की संयुक्त टीम ने सोमवार रात धाता ब्लाक के यमुना मौरंग घाट दामपुर, ऐरई में छापा मारा। टीम ने घाट के आसपास मौरंग लदे 31 ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा। पांच पोकलैंड मशीनें खनन करते पकड़ीं। अधिकारियों के आदेश पर फौरन वाहनों को सीज कर दिया गया। इससे पूरे घाट पर अफरातफरी मच गई। कार्रवाई के बाद मौरंग घाट बंद हो गया। सैकड़ों ट्रक घाट पर खाली खड़े रहे।
विज्ञापन


डीएम कुमार प्रशांत ने बताया कि 68 हजार घनमीटर मौरंग का अवैध खनन पकड़ा गया है। यह मौरंग करोड़ों की होगी। जांच पूरी होने पर अवैध खनन की जुर्माना राशि वसूली जाएगी। उन्होंने बताया कि रविवार रात यहां पड़ताल करने आई टीम के खिलाफ भी जांच की जाएगी, क्योंकि टीम ने अवैध खनन की रिपोर्ट नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में मंगलवार रात धाता थाने में बांदा के जिला खनन अधिकारी शैलेंद्र सिंह की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई। शैलेंद्र सिंह के पास इन दिनों फतेहपुर का भी चार्ज है। रिपोर्ट में पट्टाधारक विश्वास परमानी, उनके पार्टनर एवं मैनेजर देवेंद्र सिंह, संचालन करने वाले नीरज श्रीवास्तव, लोडिंग ठेकेदार पप्पू सिंह भदौरिया व मनोज त्रिवेदी को नामजद किया गया है। इनके अलावा कई लोग अज्ञात हैं। इन सभी पर नियमों व शर्तों का उल्लंघन करते हुए अवैध खनन करने की धारा 4/21 लगाई गई है। थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि जो वाहन पकड़े गए हैं, उन पर खनन विभाग अपने स्तर से कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed