{"_id":"c211970e0131b85b7136187a3f44b206","slug":"grocer-shot-dead-in-broad-day-light-robbers-looted-3-lakhs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े किराना व्यापारी की हत्या कर तीन लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े किराना व्यापारी की हत्या कर तीन लाख लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Mon, 16 Feb 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथगाम थाना क्षेत्र में तगादा करके लौट रहे बाइक सवार किराना व्यापारी की रविवार की दोपहर लुटेरों ने गोली मारकर हत्या कर दी और तीन लाख रुपयों से भरा बैग लूट ले गए।
विज्ञापन
हरकत में आई पुलिस नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस अधीक्षक सालिगराम वर्मा ने थानेदार को घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए।
उधर, दिनदहाड़े वारदात से कसबे में दहशत का माहौल है। कोतवाल केके यादव ने बताया कि हत्यायुक्त लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
खागा कोतवाली क्षेत्र के रामनगर मोहल्ला निवासी किराना के थोक कारोबारी अशोक केशरवानी का पुत्र पंकज केशरवानी (22) अपने चचेरे भाई शुभम उर्फ गोलू के साथ हथगाम कस्बे तगादा वसूली करने गया था।
विज्ञापन
वह दोपहर के करीब दो बजे लौट रहा था। चौकी चौराहे और लाडलेपुर गांव के पास व्यापारी पहुंचा था। तभी ब्लैक पल्सर सवार तीन लुटेरे ओवरटेक करके रुके।
बाइक को धक्का मारकर गिरा दिया। लुटेरे पंकज से बैग छीनने लगे। व्यापारी के विरोध करने पर तो बदमाशों ने एक फायर हवा में किया। इसके बाद भी बैग नहीं छोड़ा तो गोली मार दी।
विज्ञापन
गोली व्यापारी के कंधे पर लगी। बैग छीनकर लुटेरे तमंचा लहराते हुये फरार हो गये। गोली की आवाज सुनकर इलाकाई लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस बुलाई।
हथगाम सीएचसी से उसको रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने व्यापारी को मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में एसपी सालिगराम वर्मा ने मृतक के चचेरे भाई गोलू से पूछताछ की।
एएसपी अरविंद मिश्र और सीओ सिटी आरके वर्मा भी मौके पर पहुंचे। एसपी के आदेश पर हत्या और लूट का मुकदमा सदर कोतवाली में दर्ज किया गया है।
बेखौफ बदमाशों की ताबड़तोड़ वारदातों से जिलेवासी थर्रा उठे हैं। साइकिल व्यापारी हरिश्चंद्र केशरवानी से लूट के तीन दिन बाद उसी इलाके के व्यापारी की हत्या करके लूट की वारदात को अंजाम देने पुलिस को बदमाशों ने चुनौती दी है। अब पुलिस दोनो घटनाओं में एक गैंग के ही बदमाशों का हाथ होने की आशंका जाहिर कर रही है।
जीटी रोड सब्जी मंडी निवासी साइकिल व्यवसायी हरिश्चंद्र केशरवानी गुरुवार की शाम अपनी कार से तगादा वसूली करके लौट रहे थे।
तभी बाइक सवार बदमाशों ने कट्टे के बल पर व्यापारी से डेढ़ लाख रुपयों से भरा बैग लूट लिया था। पुलिस व्यापारी से हुई घटना का कोई सुराग नहीं लगा पाई।
इन दिनों घटी कई वारदातों से बदमाशों की लगातार चहलकदमी बनी है। दोनो घटनाओं काले रंग की बाइकों और सवारों में तीन लुटेरों की बात एक जैसी ही है।
दोनो घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाश नकाबपोश नहीं रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बदमाशों के लिये खागा के व्यापारियों की रेकी कर रहा है और घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।
एसपी सालिग राम वर्मा ने बताया कि इस बात से कतई इंकार नहीं किया जा सकता है कि कार सवार व्यापारी को लूटने वाले यह बदमाश नहीं हो सकते हैं। लेकिन पुलिस जल्द ही अब बदमाशों की गिरेबां तक पहुंच जायेगी।
इंसेट
लुटेरों की आहट को जान गया था पंकज
घटना का चश्मदीद गोलू ने अपनी आंखों के सामने चचेरे भाई पंकज को मौत के घाट उतारते हुए बदमाशों को देखा था। वह घटना से खौफजदा दिखा है। उसने बताया कि बदमाश उनका हथगाम कस्बे के पास ही पीछे लगे थे। वह बाइक चला रहा था, जब कि उसका भाई पीछे बैठा हुआ था। मृतक भाई पंकज ने चौकी चौराहे के पास उसको बाइक धीमी करने के लिये कहा था। उसने बाइक धीमी की तो कुछ मिनट रुकने के बोला था, तभी बदमाशों ने ओवरटेक करके अपनी बाइक लगा दी थी। भाई को पहले ही एहसास हो गया था कि बदमाश पीछे लग गये हैं। उन्होंने शक पर सोचा कि वह रुक जाएंगे तो शायद बदमाश आगे निकल जाएंगे। इसी वजह से बाइक रुकवा दी थी।
इंसेट
दहशत में व्यापारी नाराजगी जताई
नगर के व्यापारियों के साथ हो रही ताबडतोड़ लूट की घटनाओं से व्यापारियों में भारी दहशत व्याप्त है। व्यापारी क्षेत्र के अन्य कस्बों में व्यापार न करने की सोच रहे हैं। वहीं व्यापारी पुलिस प्रशासन को कोसते हुए घटनाओं की निंदा की है। उप्र उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ला, संरक्षक संतोष कुमार गुप्त, महांमत्री अरुण कुमार केशरवानी, वहीं व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रकाश पांडेय सहित अन्य व्यापारियों ने घटना की निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन की आलोचना किया है। उधर, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ला ने बताया कि व्यापारी की लूट से व्यापारियों में भारी गुस्सा है। व्यापारियों ने बाजार बंदी आंदोलन का फैसला लिया है।