फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fourteen million dent in store theft

दुकान में सेंध लगा सवा लाख की चोरी

Mon, 14 Nov 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Mon, 14 Nov 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Fourteen million dent in store theft
चौक में दुकान के अंदर चोरी के बाद बिखरा समान - फोटो : अमर उजाला
बेखौफ चोरों ने अड़तालिस घंटे के अंदर बाकरगंज पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर दूसरी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने सेंध लगा जनरल स्टोर की दुकान से साढ़े पांच हजार की नकदी समेत सवा लाख का माल पार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश कर जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया। यह दीगर है कि एक के बाद एक हो रही चोरियों से पुलिस से विश्वास खत्म होता जा रहा है।
विज्ञापन



शहर के पॉश इलाका चौक बाजार में निरंजन गुप्ता की जनरल स्टोर की दुकान है। रविवार की रात दुकान में सेंध लगा चोर अंदर दाखिल हुए। सुबह निरंजन दुकान खोलने आए, तो पीछे लगी सेंध देख होश उड़ गए। दुकान में रखा ज्यादातर सामान गायब था। गुल्लक में रखा 56 सौ रुपया भी नहीं था। चोरी की सूचना पर तमाम दुकानदार मौके पर जुट गए और पुलिसिंग को लेकर तरह तरह के सवाल खड़े करने लगे। चोरी की जानकारी मिलने पर इलाकाई पुलिस ने आकर पड़ताल की और भुक्तभोगी दुकानदार से तहरीर लेकर जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की बात कही। बता दें कि इसी बाजार में आबूनगर के रहने वाले अब्दुल वजीद की फुटवियर की दुकान है। दिल की बीमारी के चलते वह कई दिन से कानपुर में भर्ती हैं। उनकी गैर मौजूदगी में बेटा नौशाद दुकान संभालता है। शनिवार की रात चोर इस दुकान से 25 हजार रुपये का माल और 15 सौ रुपये नकद ले उड़े थे।
विज्ञापन


अगर छह महीने की बात करें तो एक के बाद एक कई चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। दुकानदार सुरक्षा को लेकर चिंतित है क्योंकि चोर पुलिस को चुनौती देते हुए वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। कोतवाल महेश पांडेय का कहना है बाजार मेें चौकसी बढ़ाई गई है।  फुटवियर की दुकान की चोरी पर कहना है कि दुकानदार और मकान मालिक के बीच विवाद चल रहा है। इस बिंदु को भी खंगाला जा रहा है। कोतवाल ने जनरल स्टोर की दुकान की चोरी की घटना पर अज्ञानता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed