{"_id":"613bb9008ebc3e60f10e0fd6","slug":"four-suspended-including-two-inspectors-for-protecting-the-accused-of-cow-slaughter-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी के आरोपियों को बचाने में दो दरोगा समेत चार निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोकशी के आरोपियों को बचाने में दो दरोगा समेत चार निलंबित
Sat, 11 Sep 2021 01:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 11 Sep 2021 01:28 AM IST
सार
पकड़े गए आरोपी को सिर्फ तमंचे के साथ जेल भेजने पर सख्त कार्रवाई। थाना प्रभारी पर बैठी जांच।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
खखरेरू थानाक्षेत्र के पौली गांव में गोकशी के आरोपियों को बचाने में दो दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों को एसपी ने निलंबित कर दिया है। वहीं, थाना प्रभारी के खिलाफ जांच बैठाई गई है।
विज्ञापन
पौली गांव में गुरुवार की रात एक इमारत में गोकशी की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने हैदर को गिरफ्तार किया था और बाकी आरोपी भाग गए थे। पुलिस ने शुक्रवार को पकड़े गए आरोपी हैदर को तमंचे के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया। कुछ लोगों द्वारा की इसकी शिकायत पर एसपी ने सीओ सिटी संजय सिंह को मौके पर जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन
सीओ की रिपोर्ट पर आरोपियों को बचाने में उपनिरीक्षक समी अशरफ शेख, उपनिरीक्षक अनीश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार व कांस्टेबल राजीव तिवारी को निलंबित करके उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। खखरेरू थाना प्रभारी दीपनारायण सरोज के खिलाफ जांच बैठाई गई है।
विज्ञापन
एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया प्रकरण में एक दलाल के भी शामिल होने की बात सामने आई है। गोमांस बरामद कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। जांच में प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ रिपोर्ट आई तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।