फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Firing quota controversy, three injured

कोटे के विवाद में फायरिंग, तीन घायल

Fri, 30 Dec 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Fri, 30 Dec 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Firing quota controversy, three injured
जिला अस्पताल में घायल पक्ष से बातचीत करते एसपी - फोटो : अमर उजाला
थरियांव थानाक्षेत्र के रामपुर इमादपुर गांव में कोटे के विवाद में गुरुवार रात फायरिंग हुई। एक पक्ष के पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। एक घायल को डाक्टरों ने कानपुर हैलट रेफर किया है। एसपी ने अस्पताल में घायलों से बातचीत कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन



पूर्व ब्लाक प्रमुख हंसवा इंद्रसेन यादव के गांव रामपुर गांव में शुक्रवार को सरकारी राशन की निरस्त दुकान का नया आंवटन ग्राम पंचायत की खुली बैठक में होना था। पूर्व प्रमुख के भाई राजेंद्र सिंह यादव प्रधान हैं। दुकान आवंटन के  लिए मुन्ना सिंह, शिवदर्शन सिंह व हरिद्वारी ने दावेदारी की है। कोटा आवंटन को लेकर रात में ग्रामीणों के बीच सभी पक्ष पैठ बनाने की कोशिश में जुटे थे। दोनों पक्ष मुन्ना सिंह और हरिद्वारी पक्ष रात को आमने-सामने हो गए। इसी दौरान गोलियां चल गई। मुन्ना सिंह पक्ष के इमादपुर निवासी वीर सिंह उर्फ लाल सिंह यादव (43) और उसके बेटे धर्मेंद्र (20) व शहर के आबूनगर निवासी साले जयकरन सिंह (35) गोली लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन



घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर वीर सिंह और जयकरन को डाक्टरों ने कानपुर रेफर किया। वीर सिंह के बेटे महेंद्र ने बताया कि पूर्व ब्लाक प्रमुख पक्ष के लोग हरिद्वारी को कोटा दिलाना चाहते हैं। वे लोग इसका विरोध कर रहे थे। उसका मामा जयकरन और भाई धर्मेंद्र रात को ट्रैक्टर खड़ा कर घर आ रहे थे। आरोप है कि रास्ते में पूर्व प्रमुख ने अपने प्रधान भाई राजेंद्र, बीडीसी सदस्य भाई सुरेंद्र सिंह यादव व कल्लू, लल्लन, बलबीर ने मामा और भाई को पकड़ लिया। मारने-पीटने लगे। चीख पुकार पर पिता वीर सिंह बचाने पहुंचे। आरोपियों ने लाइसेंसी असलहों से ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। जिसमें पिता के सिर, भाई के हाथ और मामा के सिर पर गोली लगी। आरोपी समाजवादी पार्टी के नेता हैं। वह हमेशा दबंगई के बल पर चुनाव जीतते हैं। एसपी बलिकरन सिंह यादव ने जिला अस्पताल में पीड़ित पक्ष से मुलाकात की। उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एसओ एके गौतम का कहना है कि पीड़ित पक्ष इलाज कराने गया है। तहरीर अभी नहीं मिली है। समर्थकों ने घटना की होगी। हालांकि नाम पूर्व ब्लाक प्रमुख व उनके पक्ष का आया है। छानबीन कराई जा रही है। उधर, पूर्व ब्लाक प्रमुख इंद्रसेन यादव  का कहना है कि उन पर आरोप गलत लगाया जा रहा है। उनका इस मामले से कोई लेनादेना नहीं है। जांच में सब सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed