{"_id":"16bac7698b62f0f874c2d3192eb9c9dc","slug":"fire-caused-by-a-short-circuit-home-and-shop-burn-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से लगी आग, घर व दुकान जली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शार्ट सर्किट से लगी आग, घर व दुकान जली
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Mon, 28 Dec 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
मलवां विकास खंड के औंग कस्बे में रविवार को शार्ट शर्किट से एक मकान और
विज्ञापन
कपड़े की दुकान जल गई। सूचना के एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड पहुंची, तब तक
लाखों रुपये का सामान जल चुका था।
औंग कस्बा निवासी शिव सहाय पटेल का तीन मंजिला मकान है। दूसरी मंजिल में शार्ट सर्किट से अचानक आग लगी। देखते ही देखते लपटें उठने लगीं। थोड़ी देर में ही नीचे कपड़े की दुकान भी लपटों की चपेट में आ गई।
चीख-पुकार से अफरातफरी का माहौल हो गया। आग की लपटें ऊंची उठती देख कस्बेवासियों में हड़कंप मच गया। तमाम कोशिश के बाद भी आग पर काबू नहीं पा सके। करीब एक घंटे बाद दमकल पहुंची।
जिस पर दमकल कर्मियों को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। इस अग्निकांड में गृहस्वामी के एक लाख रुपये नगद सहित करीब पांच लाख का सामान जलकर बर्बाद हो गया।
अग्निकांड के समय शिवसहाय की पत्नी पूजा कस्बे में ही स्थित अपने दूसरे मकान पर गई हुई थीं। शिवसहाय नीचे कपड़े की दुकान में व्यस्त थे। यही वजह थी कि शुरुआती दौर में आग की भनक उन्हें नहीं लग पाई।