फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Tempo driver shot for opposing wall construction, bullets hit his head

फतेहपुर: दीवार निर्माण का विरोध करने पर टेंपो चालक को मारी गोली, सिर पर लगे गोली के छर्रे

Mon, 23 Aug 2021 04:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 23 Aug 2021 04:37 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur: Tempo driver shot for opposing wall construction, bullets hit his head
युवक को घेर कर मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर में सदर फायर स्टेशन के पीछे दीवार निर्माण करने का विरोध करने पर सोमवार सुबह टेंपो चालक को गोली मार दी गई। गोली के छर्रे लगने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने उसे कानपुर रेफर किया है। पुलिस ने ससुर, दामाद समेत कई अज्ञात आरोपियों खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शांतिनगर मोहल्ला निवासी  अविनाश केशरवानी (40) टेंपो चालक हैं। चालक के मिठाई दुकानदारछोटे भाई प्रकाश केशरवानी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया पड़ोसी फैज और उसका ससुर यार मोहम्मद व उनके परिवार के अन्य लोग मिलकर घर के पीछे से गुजरी नाली की जगह पर दीवार का निर्माण करा रहे थे।
विज्ञापन


नाली से उनके घर का पानी निकलता है। इसकी सूचना पर भाई अविनाश मौके पर पहुंचे और दीवार बनाने से मना किया। तभी फैज और यार मोहम्मद में अविनाश को गाली गलौज की और भाग जाने की धमकी दी। वाद-विवाद के दौरान ही मोहल्ले के लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। हमलावर फैज और यार मोहम्मद अपनी छत पर चढ़ गए और तमंचे से अविनाश पर गोली चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली लगने से अविनाश घायल हो गया। फायरिंग से मोहल्ले के लोगों में दहशत का माहौल हो गया। हमलावरों से उन लोगों से कोई पुरानी रंजिश नहीं है। नाली की जगह से मोहल्ले के और भी कुछ घरों का पानी निकलता है। आरोपी उस जगह पर दीवार खड़ी कर कब्जा करना चाहते हैं। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed