फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Driver drops three lives

ड्राइवर की झपकी ने ली तीन की जान

Sat, 07 Apr 2018 12:00 AM IST
fatehpur
fatehpur Updated Sat, 07 Apr 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सौरिख(कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सौरिख थानाक्षेत्र के ग्राम नगला वीरभान के पास तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में मां-बेटे और चालक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। कार सवार माता वैष्णो देवी के दर्शन कर इलाहाबाद लौट रहे थे।
 इलाहाबाद के थाना अल्हापुर घावरागद्दी के मोहल्ला भारद्वाजपुरम निवासी आलोक शर्मा की पत्नी अनामिका शर्मा (52), पुत्र अमित उर्फ सुधांशु शर्मा (33), साढ़ू अल्हापुर निवासी कौशल दुबे की पत्नी कल्पना (48) व पुत्र पार्थ दुबे इनोवा कार से गुरुवार को माता वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे। गाड़ी फाफामऊ  निवासी विकास कुमार चला रहा था। शुक्रवार सुबह 8 बजे इलाहाबाद जाते समय जब वह लोग आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ग्राम नगला वीरभान के पास पहुंची, तभी चालक को झपकी आ गई। जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा होते ही चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में अनामिका, उनका पुत्र सुधांशु व गाड़ी चालक विकास की मौके पर मौत हो गई, जबकि कल्पना व उनका बेटा पार्थ गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर किया गया है। इनोवा में एक बच्चा व उसकी मां गाजियाबाद में उतर गए थे। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को तलाश किया तो इसका खुलासा हुआ।  हादसे में गंभीर घायल कल्पना दुबे ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी को रिश्तेदार बताया। देर शाम दोनों घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रिफर कर दिया गया।
विज्ञापन



इनसेट...........
गाड़ी में फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत कर निकाला
सौरिख। हादसे के बाद डिवाइडर से टकराकर पलटी कार में सभी लोग फंस गए। चीखपुकार सुनकर नगला वीरभान के लोग मौके पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष आरपी पांडेय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। सभी को पुलिस ने अपनी गाड़ी व एक्सप्रेस-वे की पेट्रोलिंग गाड़ी से अस्पताल भिजवाया। क्रेन मंगाकर एक्सप्रेस-वे पर पलटी पड़ी कार को हटवाकर नीचे रखवाया। पुलिस ने हादसे का शिकार हुए लोगों के परिजनों को फोन कर सूचना दी। पुलिस को मृतका अनामिका के पर्स से 11045 रुपये और गाड़ी से 6 मोबाइल के अलावा चालक के पर्स से भी कुछ रुपये बरामद मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट........
काफी देर तक तड़पता रहा चालक
सौरिख। फाफामऊ इलाहाबाद निवासी कार चालक विकास कुमार हादसे के बाद काफी देर तक तड़पता रहा। यदि समय रहते उसे उपचार मिल जाता, तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थी। ग्रामीणों का कहना था कि एक्सप्रेस-वे पर एनसीसी प्लांट के पास कट है, लेकिन जब से टोल टैक्स लागू हुआ है, तभी से इस कट को बंद कर दिया गया है। ऐसे में एक्सप्रेस-वे से लगभग छह किलोमीटर दूर घूमकर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed