{"_id":"74a9b732eef5eeb54131424da7cdb76a","slug":"dinesh-save-your-guts-three-accused-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी हिम्मत से बचा दिनेश, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपनी हिम्मत से बचा दिनेश, तीन आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Fri, 05 Feb 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
जाफरगंज से सात दिन पहले ट्रैक्टर समेत अगवा हुआ
विज्ञापन
दिनेश अपनी हिम्मत के चलते बच पाया। उसे ट्रैक्टर पर ही बेहोशी की हालत में
लादकर मंगलवार को अपहर्ता ट्रैक्टर बेचने जा रहे थे। कानपुर के बिधनू
इलाके में होश आने पर वह चलती ट्राली से कूदकर पिकेट पर तैनात पुलिस के पास
पहुंच गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को अपहरण कांड
का खुलासा किया। फरार तीन आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
पुलिस लाइन में गुरुवार को एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि जाफरगंज के तहबलपुर गांव निवासी गंगाराम यादव ने अपने बेटे दिनेश यादव के अपहरण की रिपोर्ट जाफरगंज थाने में गांव के ही शिव सिंह उर्फ पप्पू के खिलाफ दर्ज कराई थी।
एसओ एके सिंह और क्राइम ब्रांच की टीम मामले की पड़ताल में लगाई गई। ट्रैक्टर और दिनेश के गायब होने की सूचना आसपास के जिलों की पुलिस को दी गई थी। इधर, दिनेश को बेहोशी की हालत में अपहर्ता मंगलवार को ट्रैक्टर ट्राली में लादकर हमीरपुर-कानपुर मार्ग जा रहे थे।
कानपुर के बिधनू के पास अपहृत को होश आ गया तो वह ट्राली से कूदकर पिके ट पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस को दिनेश ने आपबीती बताई। जब तक पुलिस सक्रिय होती, आरोपी ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गए। बिधनू पुलिस की सूचना पर जाफरगंज पुलिस ने दिनेश को ट्रैक्टर के साथ ले आई।
इसके बाद आरोपियों में मास्टरमाइंड शिव सिंह उर्फ पप्पू सिंह निवासी तहबलपुर, मनोज कुमार व छेद्दू निषाद निवासी रावतपुर जाफरगंज को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन आरोपी मोहन निवासी दौलतियापुर थाना ललौली, रामभवन निवासी अमौरा थाना मलवां, सूयचरन सिंह निवासी टिकौली थाना कर्नलगंज जिला गोंडा फरार हैं।
पुलिस के मुताबिक शाह कस्बे में मास्टरमाइंड पप्पू ने भाड़े के बहाने दिनेश को बुलाया था। पहले दिनेश को जमकर शराब पिलाई गई। इसके बाद पप्पू के साथी मोहन और रामभवन आ गए। इन्होंने मनोज और छेद्दू से ट्रैक्टर बेचने के लिए संपर्क किया। छेद्दू ने गोंडा में रहने वाले सूर्यचरण सिंह उर्फ जीजा से संपर्क किया।
सूर्यचरण के बुलावे पर ट्रैक्टर लेकर सभी आरोपी लालगंज रायबरेली पहुंचे। वहीं पर सूर्यचरण अपनी कार से पहुंचा था। सूर्यचरण से एक लाख रुपये में सौदा तय हुआ। सूर्यचरण ने पांच हजार रुपये एडवांस भी पप्पू को दिए।
इसके बाद अपहृत को आरोपी पप्पू भरु वा सुमेरपुर स्टेशन के पास किराये के मकान में ले गया। वहां पर दिनेश को बंधक बनाकर रखा। इधर, सूर्यचरण ने ट्रैक्टर की डिलीवरी देने के लिए बुलाया था। तभी अपहृत को लेकर जाते समय में बिधनू पुलिस के पास अपहृत पहुंचा था। पुलिस का दावा है कि ट्रैक्टर बेचने के बाद अपहृत दिनेश की आरोपी हत्या कर देते।