फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Dggamar not to sit on the scissors Bhonki

डग्गामार में न बैठने देने पर कैंची भोंकी

Sun, 15 Jan 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला/फतेहपुर
अमर उजाला/फतेहपुर Updated Sun, 15 Jan 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
Dggamar not to sit on the scissors Bhonki
ट्रामा सेंटर में घायल आदित्य कुमार - फोटो : amarujala
 लखनऊ बाईपास चौराहा पर एक डग्गामार वाहन के परिचालक ने एक युवक के पेट में कैंची भोंक दी। परिचालक उसकी बहन को अपने वाहन में बैठाना चाह रहा था। विरोध करने पर वारदात को अंजाम दिया गया। 100 नंबर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन



आदित्य कुमार (28) हथगाम थाना क्षेत्र के महरूपुर मजरे अमिलिहापाल गांव निवासी रामसजीवन का बेटा है। आदित्य ने बताया कि उसकी बहन अपने ससुराल कानपुर से त्योहार पर घर आई थी। उसे रोडवेज बस में बैठाने कार से आदित्य लखनऊ बाईपास चौराहा आया था। इंतजारी के दौरान एक डग्गामार वैन पहुंच गई। वैन से उतरे परिचालक सद्दाम ने कानपुर जाने के लिए पूछने के बाद बैग उठाकर वैन में रख लिया। मना करने पर भी खींचतान करते हुए आदित्य की बहन को बैठाने की कोशिश करने लगा। इसका आदित्य ने विरोध किया और रोडवेज बस से जाने की बात कही। आदित्य ने बताया कि नोकझाेंक के दौरान पान की दुकान से परिचालक कैंची उठा लाया।
विज्ञापन



उसने गाली गलौच की और पेट में चाकू भोंक कर तीन हजार रुपये नकदी भी छीन ली। वह जान बचाने के लिए भागा और 100 नंबर पर कॉल की। कुछ मिनट में पुलिस पहुंच गई। इस बीच ही आरोपी सद्दाम ने उसकी बहन का मंगलसूत्र भी छीन लिया। कोतवाल महेश पांडेय ने बताया कि लूट, छेड़खानी और चाकू से हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी नशे में है। उससे पूछताछ की जा रही है। इससे फिलहाल माल बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed